आज से फिर देख सकेंगे महाकाल लोक:44 घंटे में 15 लाख ने किए महाकाल दर्शन, आज दोपहर 12.30 बजे से सामान्य श्रद्धालु गर्भगृह से कर सकेंगे पूजन

आज से फिर देख सकेंगे महाकाल लोक:44 घंटे में 15 लाख ने किए महाकाल दर्शन, आज दोपहर 12.30 बजे से सामान्य श्रद्धालु गर्भगृह से कर सकेंगे पूजन

महाशिवरात्रि पर लगातार 44 घंटे श्री महाकालेश्वर ने दर्शन दिए। इस अवधि में 15 लाख श्रद्धालु आए। सेहरा दर्शन और दोपहर की भस्मआरती के बाद ऐसा लग रहा था कि अब संख्या कम होगी लेकिन सोमवार को यह आंकड़ा दो लाख तक पहुंच गया। मंदिर प्रशासक संदीप सोनी के अनुसार मंगलवार दोपहर 12.30 से शाम 4.30 बजे तक सामान्य श्रद्धालुओं काे गर्भगृह से दर्शन हो सकेंगे। महाकाल लोक को भी पूर्व की तरह भ्रमण के…

और पढ़े..

मंगलवार भस्म आरती दर्शन:रजत त्रिपुण्ड अर्पित कर हनुमान जी के स्वरूप में श्रृंगार

मंगलवार भस्म आरती दर्शन:रजत त्रिपुण्ड अर्पित कर हनुमान जी के स्वरूप में श्रृंगार

बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान मंगलवार तड़के 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। इसके पश्चात भगवान महाकाल को जल से स्नान कराया गया। पण्डे पुजारियों ने दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से बाबा महाकाल का अभिषेक पूजन किया। मस्तक पर रजत त्रिशूल, त्रिपुण्ड धारण कर हनुमान स्वरूप में श्रृंगार किया गया। भस्म आरती के दौरान महाकाल का भांग,चन्दन,सिंदूर और…

और पढ़े..

लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों के घर NIA का छापा:उज्जैन से दो को उठाया, हरियाणा में क्राइम ब्रांच ऑफिस पर हमले का आरोप

लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों के घर NIA का छापा:उज्जैन से दो को उठाया, हरियाणा में क्राइम ब्रांच ऑफिस पर हमले का आरोप

नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी NIA ने मध्यप्रदेश के उज्जैन में छापेमारी की है। 70 से ज्यादा सदस्यों की टीम ने जिल के नागदा में बिरलाग्राम के दुर्गापुरा की ईडी कॉलोनी और रत्ना खेड़ी गांव में छापा मारा है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और गुजरात में भी 72 जगहों पर छापे मारे हैं। NIA ने यह रेड गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और नीरज बावना से जुड़े गुर्गों और इनके सिंडिकेट पर…

और पढ़े..

लोगों को गेहूं आटा सस्ता मिलेगा:पूरा मालवा गेहूं उपज से लबालब, मार्च-अप्रैल में आवक से कृषि मंडियां ओवर फ्लो रहेगी

लोगों को गेहूं आटा सस्ता मिलेगा:पूरा मालवा गेहूं उपज से लबालब, मार्च-अप्रैल में आवक से कृषि मंडियां ओवर फ्लो रहेगी

संपूर्ण मालवा गेहूं उपज से लबालब है। मार्च-अप्रैल में मंडियां ओवर फ्लो में चलेगी। आम और खास सभी को सस्ता गेहूं मिलने का रास्ता सरकार ने निर्यात पाबंद कर खोल दिया है। दो माह तक आम और खास वर्ग ने खूब महंगा गेहूं आटा खरीदा। इसको देखते हुए सरकार ने लाखों टन गेहूं गोदाम से निकाल कर बाजार में ला दिया। 30 रुपए से कम भाव में आटा मिले, इसके लिए आटा मिलों को 2150…

और पढ़े..

सोमवती अमावस्या के पर्व पर स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालु:शिप्रा नदी के रामघाट और सोमतीर्थ कुंड पर पितरों की शांति के लिए दान पुण्य

सोमवती अमावस्या के पर्व पर स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालु:शिप्रा नदी के रामघाट और सोमतीर्थ कुंड पर पितरों की शांति के लिए दान पुण्य

बाबा महाकाल की नगरी में सोमवार को शिप्रा नदी के रामघाट और सोमतीर्थ कुंड पर सोमवती अमावस्या के पुण्य स्नान का लाभ कमाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालू पहुंचे। आज के दिन पितरों की शांति के लिए दान पुण्य करने का विशेष महत्त्व होता है। पंडित महेंद्र जोशी ने बताया कि फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की सोमवती अमावस्या पर मोक्ष दायिनी शिप्रा नदी में डुबकी लगाकर स्नान करने और उसके बाद दान पुण्य…

और पढ़े..

उज्जैन में बना world Record,18 लाख से ज्यादा दीये जले

उज्जैन में बना world Record,18 लाख से ज्यादा दीये जले

महाशिवरात्रि की शाम ज्योतिर्लिंग ‘महाकाल’ की नगरी उज्जैन दीयों से जगमगा उठी। ये दीप मोक्षदायिनी शिप्रा नदी के किनारे शाम ढलते ही प्रज्जवलित किए गए। अध‍िकारिक घोषणा से पहले ही कुछ घाटों पर दीपक जल्‍दी जला दिए गए। शहर में दीपक जलाने का विश्व रिकार्ड बना। यहां 18 लाख 82 हजार दीये जलाए गए। इससे पहले अयोध्‍या में 15 लाख से अध‍िक दीपक जलाए गए थे।कार्यक्रम के दौरान अद्भुत लेजर शो भी हुआ।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह…

और पढ़े..

महाशिवरात्रि पर भक्तों के लिए दो घंटे पहले खुले बाबा महाकाल के पट

महाशिवरात्रि पर भक्तों के लिए दो घंटे पहले खुले बाबा महाकाल के पट

महाशिवरात्रि पर मध्‍यरात्रि को खुले भगवान महाकाल के पट, दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में वैसे तो महाशिवरात्रि पर्व की धूम पिछले नौ दिनों से मची हुई थी। लेकिन आज भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की मंगल बेला में बाबा महाकाल अपने भक्तों को आशीष देने के लिए दो घंटे पहले जागे। रात 2:30 बजे मंदिर के पट खोले गए, जिसके बाद भस्मआरती की शुरूआत हुई। इस साल पहली बार महाकालेश्वर…

और पढ़े..

महाशिवरात्रि पर 10 लाख श्रद्धालु पहुचेंगे महाकाल!:दावा- एक घंटे में कर सकेंगे दर्शन, अलसुबह 3 बजे खुलेंगे पट, 44 घंटे तक खुले रहेंगे

महाशिवरात्रि पर 10 लाख श्रद्धालु पहुचेंगे महाकाल!:दावा- एक घंटे में कर सकेंगे दर्शन, अलसुबह 3 बजे खुलेंगे पट, 44 घंटे तक खुले रहेंगे

18 फरवरी यानी शनिवार को देशभर में महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई जाएगी। इस पर्व पर उज्जैन के महाकाल मंदिर में 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। महाकाल मंदिर समिति का दावा है कि करीब एक घंटे में भक्तों को दर्शन करा दिए जाएंगे। अगर आप भी महाशिवरात्रि पर महाकाल के दर्शनों के लिए आने वाले हैं, तो तैयारियों को जान लीजिए, जिससे आपको परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। जैसे- कहां…

और पढ़े..

महाकाल मंदिर को एक महीने में चार करोड़ की अतिरिक्त आय, वीआईपी के फ्री दर्शन बंद करने से हुआ लाभ

महाकाल मंदिर को एक महीने में चार करोड़ की अतिरिक्त आय, वीआईपी के फ्री दर्शन बंद करने से हुआ लाभ

श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के अध्यक्ष ने बताया कि मंदिर में वर्तमान मे प्रोटोकॉल के तहत सशुल्क दर्शन की जो व्यवस्था सुचारु रूप से जारी है। उन्होंने बताया कि प्रतिमाह सशुल्क दर्शन से होने वाली इस आय से मंदिर में श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था को और भी सुदृढ़ किया जाएगा। उज्जैन नगरी के श्री महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल लोक का निर्माण होने के बाद प्रतिदिन आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में काफी इजाफा हुआ है।…

और पढ़े..

हप्पू की उलटन-पलटन फेम एक्ट्रेस कामना पाठक पहुंची महाकाल मंदिर, बाबा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

हप्पू की उलटन-पलटन फेम एक्ट्रेस कामना पाठक पहुंची महाकाल मंदिर, बाबा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

टीवी सीरियल हप्पू की उलटन-पलटन फेम एक्ट्रेस कामना पाठक ने गुरुवार को बाबा महाकाल के दर्शन किए। मंदिर में दर्शन के बाद कामना पाठक ने कोटि तीर्थ पर फोटोशूट भी कराया। टीवी सीरियल हप्पू की उलटन-पलटन में रज्जो का किरदार निभाने वाली कलाकार कामना पाठक गुरुवार को बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची, जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शनों का लाभ लेकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद कोटितीर्थ स्थित मनकामेश्वर महादेव…

और पढ़े..
1 286 287 288 289 290 756