- महाकाल मंदिर की सुरक्षा पर संसद में उठी आवाज: राज्यसभा सांसद बोले- बढ़ती भीड़ के बीच CISF जैसी व्यवस्था जरूरी, हाईटेक सिस्टम की मांग
- उज्जैन में उत्सव जैसा माहौल: CM मोहन यादव के जन्मदिन पर पूजा-अनुष्ठान, समर्थकों ने शहर को होर्डिंग से सजाया
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: भांग-चंदन से सजा राजा स्वरूप, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- महाकाल की शरण में अभिनेत्री सिमरत कौर: उज्जैन पहुंचकर किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति ने प्रसाद व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान
- महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह विशेष पूजन: पंचामृत अभिषेक, भस्म अर्पण के बाद भक्तों को मिले दिव्य दर्शन; चंदन-तिलक और आभूषणों से हुआ श्रृंगार!
पिता के देहांत के बाद होने वाली पूजन विधि में शामिल होने उज्जैन पहुंचे CM डॉ मोहन यादव, कहा – सरकार विकास के काम में लगातार आगे बढ़ रही
जनतंत्र, मध्यप्रदेश, श्रुति घुरैया:
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे उज्जैन पहुंचे। बता दें, सीएम आज सिर्फ अपने पिता के देहांत के बाद होने वाली पूजन विधि में शामिल होने के लिए उज्जैन पहुंचे थे।
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव देवास रोड हवाई पट्टी पर उतरने के बाद सीधे गीता कॉलोनी स्थित अपने घर पहुंचे। यहाँ वे पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। करीब एक घंटे तक उज्जैन में रुकने के बाद सीएम जबलपुर के लिए रवाना हो गए।
इस दौरान मीडिया से बात करते हुए सीएम ने कहा, गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई है। मैंने उनसे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने सहित दुग्ध उत्पादन और बड़े दुधारू पशुओं की संख्या बढ़ाने की चिंता पर चर्चा की है। किसानों को सोयाबीन के वाजिब दाम मिले, इस पर सरकार ने 4892 रुपए एमएसपी तय कर दी ताकि किसानों को राहत मिल सके। CM यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि 5500 करोड़ की लागत से बनने वाला इंदौर-उज्जैन सिक्स लेन प्रोजेक्ट काफी बड़ा प्रॉजेक्ट है, जिसके शुभारंभ के लिए राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से अनुरोध किया है। हालाँकि उनका मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम आना बाकी है। सीएम ने कहा सरकार विकास के काम में लगातार आगे बढ़ रही है।