- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
- महाकाल मंदिर में टीवी अभिनेत्री कनिका मान ने किए दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
- राजा स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म अर्पित होते ही गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल
- रंगपंचमी पर महाकाल मंदिर में बदली व्यवस्था, भस्म आरती में सिर्फ एक लोटा केसर रंग अर्पित होगा; भक्तों को रंग लाने की नहीं होगी अनुमति!
Corona Update : आज फिर स्वस्थ हुए कोरोना के 5 मरीज, जिले में अब सिर्फ 15 पॉजिटिव
उज्जैन जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पुष्टि हुई है। इसके बाद यहां अब तक कुल संक्रमित 866 हो चुके हैं। हालांकि, अब तक 71 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं 780 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 15 केस एक्टिव हैं।
उज्जैन/ वैसे तो मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के औसत मामलों में कमी आई है। लेकिन, सूबे में कुछ शहर अब भी ऐसे हैं, जहां हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। इन्हीं शहरों में से एक है उज्जैन। जिले में रविवार को 2 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पुष्टि हुई है। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 866 हो गई है। जबकि, 71 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, 780 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 15 केस एक्टिव हैं। इनमें से 90 मरीज़ ऐसे भी सामने आ चुके हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण ही नहीं है, फिर भी इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
रतलाम में आज 3 पॉजिटिव केस
जिले के शासकीय मेडिकल कॉलेज से रविवार रात तक 3 और रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें 2 रतलाम और 1 जावरा के केस हैं। हालांकि, रविवार को जिले में 5 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।जिले में अब तक कुल 175 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें से स्वस्थ हो चुके 143 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। 6 पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिले में 26 एक्टिव केस बचे हैं।
नीमच में आज 5 प़ॉजिटिव केस
रविवार रात तक प्राप्त रिपोर्ट में 5 पॉजिटिव मरीज़ के सामने आने की पुष्टि हुई है। नोडल ऑफिसर भव्या मित्तल ने बताया कि, जिले में एक पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं, शनिवार रात तक संक्रमितों की संख्या 454 हो गई है। अब तक कुल 426 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, जिले में अब तक 7 मरीज संक्रमण के शिकार होकर अपनी जान गवा चुके हैं। जिले में अब भी 21 केस एक्टिव हैं।
मुरैना में 78 पॉजिटिव केस
जिले में रविवार को कोरोना के 36 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 654 हो चुकी है। यहां 5 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 229 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 420 केस अब भी एक्टिव हैं।