- महाकाल मंदिर की सुरक्षा पर संसद में उठी आवाज: राज्यसभा सांसद बोले- बढ़ती भीड़ के बीच CISF जैसी व्यवस्था जरूरी, हाईटेक सिस्टम की मांग
- उज्जैन में उत्सव जैसा माहौल: CM मोहन यादव के जन्मदिन पर पूजा-अनुष्ठान, समर्थकों ने शहर को होर्डिंग से सजाया
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: भांग-चंदन से सजा राजा स्वरूप, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- महाकाल की शरण में अभिनेत्री सिमरत कौर: उज्जैन पहुंचकर किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति ने प्रसाद व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान
- महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह विशेष पूजन: पंचामृत अभिषेक, भस्म अर्पण के बाद भक्तों को मिले दिव्य दर्शन; चंदन-तिलक और आभूषणों से हुआ श्रृंगार!
10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी, CBSE ने किया बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान; 15 फरवरी से 4 अप्रैल तक चलेंगी परीक्षाएं
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी, और ये परीक्षाएं 10वीं के लिए 18 मार्च तक और 12वीं के लिए 4 अप्रैल तक चलेंगी।
सीबीएसई अधिकारियों के अनुसार, इस बार परीक्षा की डेट शीट 86 दिन पहले जारी की गई है। इसका कारण है कि इस बार स्कूलों ने समय पर ‘लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स’ यानी LOC भर दी थी, जिससे बोर्ड को समय पर तैयारियाँ पूरी करने में मदद मिली।
वहीं, डेट शीट में यह सुनिश्चित किया गया है कि दो विषयों के बीच पर्याप्त अंतराल हो, ताकि छात्रों को अपनी तैयारी में कोई परेशानी न हो। खासतौर पर, कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए इस बार प्रवेश परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए समय दिया गया है।
वहीं, पिछले साल के परिणामों की बात की जाए तो मध्यप्रदेश ने शानदार प्रदर्शन किया और देश में 30वें स्थान पर रहा। खास बात यह रही कि दोनों कक्षाओं में लड़कियों ने बाजी मारी थी।