- महाकाल की शरण में अभिनेत्री सिमरत कौर: उज्जैन पहुंचकर किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति ने प्रसाद व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान
- महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह विशेष पूजन: पंचामृत अभिषेक, भस्म अर्पण के बाद भक्तों को मिले दिव्य दर्शन; चंदन-तिलक और आभूषणों से हुआ श्रृंगार!
- बिहार के राज्य मंत्री रत्नेश कुमार पहुंचे महाकाल मंदिर: विधि-विधान से किए दर्शन-पूजन, मंदिर समिति ने किया सम्मान
- महाकाल मंदिर पहुंचे अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरिगिरि महाराज: देश-दुनिया में शांति के लिए की प्रार्थना, श्रद्धालुओं से की मुलाकात
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र को स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, राजा स्वरूप में सजे बाबा!
शहर में बढ़ता दुस्साहस! उज्जैन में कार से आए चोरों ने दो ई-रिक्शा की बैटरी चुराई, पूरी वारदात CCTV में कैद; आरोपी अभी भी फरार!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि अब वो कार में बैठकर रात के सन्नाटे में खुलेआम चोरी को अंजाम दे रहे हैं। सोमवार देर रात चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र के कानीपुरा इलाके में एक चौंकाने वाली वारदात हुई, जहां चोरों ने दो ई-रिक्शा की बैटरी चोरी कर ली। हैरानी की बात यह रही कि इन चोरों ने पहले मकान के बाहर से कुंडी लगाई ताकि घरवाले बाहर न निकल सकें और फिर ई-रिक्शा को चुपचाप वहां से घसीटकर दूर ले गए और वहीं बैटरी निकालकर फरार हो गए। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में यह पूरी वारदात साफ-साफ रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में देखा जा सकता है कि दो युवक कार से उतरते हैं, ई-रिक्शा को खींचकर ले जाते हैं और कुछ ही मिनटों में बैटरियों के साथ वापस लौट जाते हैं।
इस सनसनीखेज चोरी के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं, पीड़ित राजा सिंह पंवार के मुताबिक, चोर उनकी ई-रिक्शा को एक मल्टी के पास खड़ी कार तक ले गए और वहीं बैटरी निकालकर फरार हो गए। पुलिस को शिकायत दर्ज कराई गई है और सीसीटीवी फुटेज भी सौंपे गए हैं। हालांकि, अभी तक बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया है। एक ही रात में दो ई-रिक्शा की बैटरियां चोरी होने से यह साफ हो गया है कि चोर अब किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।