- महाकाल मंदिर की सुरक्षा पर संसद में उठी आवाज: राज्यसभा सांसद बोले- बढ़ती भीड़ के बीच CISF जैसी व्यवस्था जरूरी, हाईटेक सिस्टम की मांग
- उज्जैन में उत्सव जैसा माहौल: CM मोहन यादव के जन्मदिन पर पूजा-अनुष्ठान, समर्थकों ने शहर को होर्डिंग से सजाया
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: भांग-चंदन से सजा राजा स्वरूप, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- महाकाल की शरण में अभिनेत्री सिमरत कौर: उज्जैन पहुंचकर किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति ने प्रसाद व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान
- महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह विशेष पूजन: पंचामृत अभिषेक, भस्म अर्पण के बाद भक्तों को मिले दिव्य दर्शन; चंदन-तिलक और आभूषणों से हुआ श्रृंगार!
महाकाल की भक्ति में डूबी कोल्हापुर की भक्त गौरी कैलाश, भगवान महाकाल को अर्पित किया चांदी का मुकुट ; मंदिर समिति ने किया सम्मानित
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
श्री महाकालेश्वर मंदिर में समय-समय पर भक्तों द्वारा इस तरह के भव्य दान किए जाते हैं, जो भगवान शिव के प्रति उनकी अटूट आस्था और समर्पण को दर्शाते हैं। इस कड़ी में
उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार को एक भक्त ने भगवान महाकाल को भव्य चांदी का मुकुट अर्पित किया। इस मुकुट का वजन 2 किलो 794 ग्राम है और इसकी कीमत लगभग तीन लाख रुपए बताई जा रही है।
महाकाल की भक्ति में डूबी कोल्हापुर की भक्त गौरी कैलाश
इस अनमोल भेंट को कोल्हापुर निवासी गौरी कैलाश ने अर्पित किया, जिन्हें पुजारी दिनेश की प्रेरणा से यह भाव आया कि वह भगवान महाकाल को अपना अभिनव समर्पण अर्पित करें। इस पवित्र क्षण के दौरान मंदिर में मौजूद भक्तों ने “जय महाकाल” के जयकारे लगाए, जिससे मंदिर प्रांगण भक्तिमय हो गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने इस पुण्य कार्य के लिए दानदाता गौरी कैलाश को भगवान महाकाल का पवित्र प्रसाद एवं दान की रसीद प्रदान कर सम्मानित किया। समिति के वीरेंद्र शर्मा ने मुकुट प्राप्त किया और भक्त की श्रद्धा की सराहना की।