- महाकाल मंदिर की सुरक्षा पर संसद में उठी आवाज: राज्यसभा सांसद बोले- बढ़ती भीड़ के बीच CISF जैसी व्यवस्था जरूरी, हाईटेक सिस्टम की मांग
- उज्जैन में उत्सव जैसा माहौल: CM मोहन यादव के जन्मदिन पर पूजा-अनुष्ठान, समर्थकों ने शहर को होर्डिंग से सजाया
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: भांग-चंदन से सजा राजा स्वरूप, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- महाकाल की शरण में अभिनेत्री सिमरत कौर: उज्जैन पहुंचकर किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति ने प्रसाद व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान
- महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह विशेष पूजन: पंचामृत अभिषेक, भस्म अर्पण के बाद भक्तों को मिले दिव्य दर्शन; चंदन-तिलक और आभूषणों से हुआ श्रृंगार!
मोबाइल की जिद में गई जान! 16 साल के प्रिंस ने जहर पीकर की आत्महत्या, मां बोली— मंगलसूत्र गिरवी रख दूंगी, पर नहीं मना बेटा!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
इंदौर के आदर्श इंदिरा नगर में रविवार की रात एक दर्दनाक घटना घटी, जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। 16 साल के प्रिंस ने महज एक मोबाइल फोन के लिए जहर पीकर अपनी जान दे दी।
दरअसल, प्रिंस की मोबाइल की लत उसके लिए जानलेवा साबित हुई। जनवरी में ट्रेन में उसका फोन चोरी हो गया था, जिसके बाद से वह बेचैन था। उसे ऑनलाइन गेम फ्री फायर की लत थी, और वह बार-बार अपनी मां से नया फोन मांग रहा था। लेकिन पिता की सैलरी आने तक इंतजार करना उसे मंजूर नहीं था। उसकी मां ने भी उसे समझाया था, लेकिन वह जिद करने लगा। इस पर मां ने कहा कि वह मंगलसूत्र गिरवी रखकर दिला देगी, लेकिन वह नहीं माना और जहर पी लिया।
बता दें, घटना रविवार की है। गुस्से में वह घर से निकला, पास की किराने की दुकान से जहरीली दवा खरीदी और वहीं पानी में घोलकर पी गया। जब हालत बिगड़ने लगी, तो घबराया परिवार उसे अस्पताल लेकर दौड़ा। लेकिन सोमवार को अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखे जाने के कुछ घंटों बाद ही उसकी मौत हो गई। वहीं परिजनों ने बताया कि एमवाय अस्पताल में इलाज के दौरान प्रिंस बातचीत कर रहा था। इस दौरान उसने कहा था कि “मैं तो बस डराने के लिए ऐसा किया था”।