- 40° के पार तापमान, फिर भी नहीं थमी आस्था: महाकाल में रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; पहली बार महाकाल लोक में शुरू हुआ फोगिंग सिस्टम
- उज्जैन की 5 माह की बच्ची SMA-1 से जूझ रही: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ; भोपाल एम्स में चल रहा इलाज
- 15 साल पहले खत्म हो चुकी थी लीज; हाईकोर्ट से स्टे हटते ही UDA का एक्शन, बेगमबाग में 5 मकान तोड़े; अब तक 30 से ज्यादा निर्माण हटाए जा चुके
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत अभिषेक के बाद पुष्पों से दिव्य श्रृंगार
- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
MP में ताउ-ते के बाद यास तूफान:नौतपा में गर्मी पड़नी थी, लेकिन उज्जैन के महिदपुर और मंदसौर के पिपलिया मंडी में तेज आंधी के साथ बारिश
ताउ-ते के बाद देश में तेजी से बढ़ रहे चक्रवाती तूफान यास का असर मध्यप्रदेश पर भी दिखने लगा है। नौतपा चल रहे हैं। इसके बावजूद बुधवार को उज्जैन के महिदपुर, मंदसौर के पिपलिया मंडी और रतलाम ढोढर में दोपहर में जोरदार बारिश हुई। इसके अलावा, खंडवा, होशंगाबाद, सागर और विंध्य क्षेत्र में कई जगह बादल छाए हुए हैं। बारिश और बादल छाने से उमस बढ़ गई है। विंध्य क्षेत्र में प्रशासन ने तूफान की चेतावनी जारी की है। भोपाल में सुबह से धूप छाई हुई है। हालांकि दिन में बादल भी छाए रहे।
दरअसल, विगत दिनों कई राज्यों में चक्रवती तूफान ताउ ते का असर देखने को मिला था। उज्जैन में भी बारिश और आंधी तूफान की गूंज थी। इसके बाद अब एक बार फिर अन्य तूफान यास महाकाल की नगरी में असर दिखा रहा है। बुधवार को जिले में अचानक मौसम ने करवट बदली और तेज बारिश हुई, जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। करीब एक घंटे लगातार बारिश होने से कई जगह पानी भर गया।
मौसम वैज्ञानिक पीके साह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से नमी आने से प्रदेश में बादल बन रहे है। उड़ीसा के तट से टकरा रहे यास तूफान का प्रदेश में अगले दो दिन असर दिख सकता है। इससे पूर्वी मध्य प्रदेश के जबलपुर, शहडोल, रीवा समेत आसपास के संभाग में तेज हवा के साथ गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा पश्चिमी मध्य प्रदेश के बाकी हिस्से में भी बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। साह ने बताया कि तूफान उड़ीसा के तट से टकराने के बाद झारखड़, छत्तीसगढ़ होते हुए प्रदेश तक आ सकता है। हालांकि इसके पहले भी खत्म हो सकता है।
गुना में नौतपा के पहले दिन 40 डिग्री तापमान रहने के बाद दूसरे दिन 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
खंडवा में दिन भर से तेज धूप के साथ तेज उमस थी। शाम को बादल छा गए।
रतलाम के ढोढर और आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश
इंदौर में सुबह से धूप थी। शाम को आसमान में बादल छा गए।
भिंड में आसमान साफ है। तेज धूप खिली है। गर्म हवाएं चलती रहीं।
सागर में दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही रही। हवाएं में गर्माहट महसूस हुई। तापमान 39 डिग्री के पार पहुंचा। आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं।
होशंगाबाद में सुबह से तेज धूप निकली। दिन में गर्म हवाएं चल रही। आसमान में हल्के बादल चाहे रहे। ग्वालियर में धूप छाई हुई है। इससे दिनभर उमस रही।
गेहूं उपार्जन कार्य स्थगित
- वर्षा की चेतावनी को लेकर रीवा, शहडोल एवं जबलपुर संभाग के जिलों में 27 मई और 28 मई को गेहूं उपार्जन का कार्य स्थगित रहेगा।
- 27 मई और 28 मई को गेहूं उपार्जन कार्य स्थगित रखने के संबंध में SMS द्वारा सूचित किया जा चुका है। इन कृषकों से 30 और 31 मई को गेहूं का उपार्जन किया जाएगा।