- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
- जया किशोरी पहुंचीं महाकाल दरबार: नंदी हॉल में किया जाप, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद
- तड़के खुला महाकाल का दरबार: पंचामृत अभिषेक के बाद त्रिपुंड और मुकुट में सजे बाबा के दिव्य दर्शन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- CM मोहन यादव ने क्षिप्रा घाटों का किया निरीक्षण: बोले- श्रद्धालुओं की सुविधाओं में नहीं हो कोई कमी, 200 मीटर पर सुविधा केंद्र बनाने के दिए निर्देश
- मिस इंडिया एक्सक्विजिट ईशा अग्रवाल पहुंचीं महाकाल: भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन, देश की खुशहाली की कामना
PM मोदी का UJJAIN दौरा निरस्त
उज्जैन: पीएम नरेंद्र मोदी 750 करोड़ रुपए की लागत से बने महाकाल कॉरिडोर का लोकार्पण अभी टल गया है। नगरीय निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने के चलते उनका दौरा वर्तमान में रद्द हो गया है। संभवत: अब उनका अगला कार्यक्रम अक्टूबर में जारी हो सकता है।
बता दे कि पीएम नरेंद्र मोदी का जून में उज्जैन आना लगभग तय हो चुका था। उन्हें महाकाल मंदिर के पीछे बने महाकाल कॉरिडोर का लोकार्पण करना था। पीएम के दौरे के चलते कॉरिडोर के निर्माण कार्य को 30 मई तक अंतिम रूप दिया जाना था। प्रशासन की तरफ से इसमें तेजी भी लाई गई थी।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का ऐलान एवं फिर नगरीय निकाय चुनाव के जल्द ऐलान होने के चलते कॉरिडोर का काम धीमा हो गया था। बुधवार को नगरीय निकाय चुनाव का ऐलान होने तथा आचार संहिता लागू होने के चलते पीएम मोदी का दौरा एक प्रकार से रद्द हो गया।
हालांकि अफसर बता रहे हैं कि पीएम का दौरा जून में होना तय था किन्तु आखिरी दिनांक का निर्धारण नहीं हुआ था। चूंकि अब आचार संहिता लागू हो गई है, जो 17 जुलाई तक प्रभावी रहेगी, ऐसे में किसी प्रकार का शासकीय आयोजन या लोकार्पण नहीं हो सकता है। लिहाजा पीएम मोदी का आना स्वत: ही रद्द हो गया है। कलेक्टर आशीषसिंह के अनुसार, आचार संहिता के चलते पीएम को दौरा अब नहीं हो सकेगा।