- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए: रजत शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
- चिंतामन गणेश मंदिर में दूसरी जत्रा, हजारों श्रद्धालु पहुंचे दर्शन के लिए; किसानों ने नई फसल भगवान को अर्पित की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: भांग-चंदन और सिंदूर से सजा बाबा का दिव्य रूप, मोगरा-गुलाब के पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार
धार्मिक नगरी उज्जैन में सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां तेज़, कलेक्टर ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण; दिए समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
धार्मिक नगरी उज्जैन में 2028 में होने वाले भव्य सिंहस्थ महापर्व की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। इसी क्रम में मंगलवार को उज्जैन कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ सिंहस्थ से जुड़े निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। यह निरीक्षण न केवल प्रशासनिक सतर्कता का परिचायक है, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं से जुड़ी इस धार्मिक महायात्रा को भव्य, सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।
कलेक्टर सिंह ने सबसे पहले गऊघाट ब्रिज के समीप बन रहे समानांतर ब्रिज का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि बारिश के पहले इस कार्य को तेज़ी से पूर्ण किया जाए, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई असुविधा न हो। इसके पश्चात वे लालपुर क्षेत्र पहुंचे, जहां पुराने चिंतामन मार्ग का अवलोकन किया गया। प्रशासन की योजना है कि इस मार्ग को रेलवे ट्रैक के समानांतर चौड़ा कर फोरलेन बनाया जाएगा, जिससे सिंहस्थ के दौरान वाहनों की आवाजाही निर्बाध रूप से हो सके।
कलेक्टर ने चिंतामन-जवासिया रेलवे स्टेशन के समीप प्रस्तावित पार्किंग स्थल का भी निरीक्षण किया, जो सिंहस्थ में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जा रहा है। सिंहस्थ जैसे विराट आयोजन में पार्किंग व्यवस्था एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, और प्रशासन इसे उच्च प्राथमिकता दे रहा है।
इसके बाद कलेक्टर सिंह ने बड़नगर-बदनावर हाईवे के समीप दाऊदखेड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित जंक्शन स्थल का भी जायज़ा लिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य तय समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं, ताकि सिंहस्थ के पावन अवसर पर किसी प्रकार की व्यवस्था में कमी न रह जाए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयति सिंह और लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।