- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
- शादी से मना करने पर घर में घुसा युवक, युवती पर किया हमला; 48 घंटे में गिरफ्तार
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
उज्जैन में साध्वी ऋतुम्भरा का आगमन, बाबा महाकाल के दर्शन कर लिया आशीर्वाद; कहा ‘भोले बाबा बहुत प्यारे हैं’
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
मध्यप्रदेश के उज्जैन का श्री महाकालेश्वर मंदिर आस्था का अद्वितीय स्थल है, जहां हर कदम पर भगवान महाकाल का आशीर्वाद मिलता है। श्री महाकालेश्वर मंदिर, भारत के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक, न केवल धार्मिक श्रद्धा का केंद्र है, बल्कि यहां की भस्म आरती, जो एक अलौकिक अनुभूति है, श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करती है। यह मंदिर हर दिन लाखों भक्तों का ध्यान आकर्षित करता है, लेकिन खास बात यह है कि यहां केवल आम श्रद्धालु ही नहीं, बल्कि वीआईपी और वीवीआईपी भक्त भी भगवान महाकाल के दर्शन के लिए आते हैं। फिल्मी सितारे, बड़े उद्योगपति, और राजनेता भी महाकाल के दर पर नतमस्तक होते हैं। यही कारण है कि महाकालेश्वर मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि यहां की शांति और दिव्यता भी इसे और भी विशिष्ट बनाती है।
इसी कड़ी में आपको बता दें कि आज साध्वी ऋतुम्भरा बाबा महाकाल के दर पर पहुंची और उनके दर्शन किए। बता दें, आज विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति और दुर्गावाहिनी मालवा प्रांत के द्वारा उज्जैन में एक बड़ा आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत उज्जैन में एक ऐतिहासिक शौर्य यात्रा निकाली गई, जिसमें पूरे मध्य प्रदेश से 25,000 माताएं और बहनें शामिल हुईं। साध्वी ऋतुम्भरा इसी कार्यक्रम में शामिल होने उज्जैन आई हुई हैं।
उज्जैन पहुंचने पर साध्वी ऋतुम्भरा सीधे श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंची। उन्होंने गर्भगृह में जाकर बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना की और उनके दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “भोले बाबा बहुत प्यारे हैं, उनका दर्शन करके मैं धन्य हो गई।”