- भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले उज्जैन में प्रार्थना: शिवलिंग के सामने रखी खिलाड़ियों की तस्वीरें, क्रिकेट फैंस ने मांगा आशीर्वाद
- ड्यूटी के बाद रंगों में डूबी उज्जैन पुलिस: कलेक्टर-एसपी ने जवानों संग मनाई होली, ढोल-डीजे पर थिरके अफसर और जवान
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती की प्रक्रिया: रजत मुकुट और मुण्डमाला में सजे महाकाल, भोर में उमड़ा आस्था सागर!
- चैत्र मास की पहली जत्रा शुरू, चिंतामण गणेश मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब; प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम
- चंद्र ग्रहण के बाद धुलेंडी पर रंगों की बरसात, संतों से लेकर युवाओं तक छाया उत्साह
उज्जैन में अघोरी की शर्मनाक हरकत: भगवान की प्रतिमा पर चढ़कर पी सिगरेट, गुस्साए लोगों ने जमकर पीटा; कैमरे में कैद हुई बेहूदा हरकत
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के चक्रतीर्थ श्मशान घाट स्थित विक्रांत भैरव मंदिर में शुक्रवार को एक अजीब और चौंकाने वाली घटना घटी। एक कथित अघोरी भगवान की प्रतिमा पर चढ़कर सिगरेट पीने लगा, जिसे देखकर श्रद्धालुओं का गुस्सा फूट पड़ा। कुछ ही देर में माहौल गरम हो गया, और लोगों ने उसे पकड़कर डंडों, लात-घूंसों से जमकर धुनाई कर दी। बता दें, ये मामला शुक्रवार को उज्जैन के चक्रतीर्थ श्मशान घाट में विक्रांत भैरव मंदिर का है। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है। आरोपी अघोरी का नाम यशवंत बताया जा रहा है।
कैमरे में कैद हुई शर्मनाक हरकत
वीडियो में दिख रहा है कि अघोरी भगवान विक्रांत भैरव की प्रतिमा के पास बैठकर सिगरेट पी रहा था। उसने काला चश्मा, सिर पर काली पगड़ी, और पैरों में घुंघरू पहन रखे थे। इसके बाद वह उठकर प्रतिमा के ऊपर बैठ गया और सिगरेट पीने लगा।
गुस्साए श्रद्धालुओं का फूटा ग़ुस्सा!
श्मशान में रहने वाले बाबा बम बम नाथ महाराज के शिष्यों को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। फिर क्या था—डंडों से पीटा, फिर लात-घूंसों की बरसात कर दी। सड़क पर गिरा आरोपी अघोरी खुद को बचाने की कोशिश करता रहा, लेकिन गुस्साए लोगों ने उसे छोड़ा नहीं।
नाक रगड़कर मांगी माफी
जमकर मार खाने के बाद अघोरी को अपनी गलती का अहसास हुआ। उसने बाबा बम बम नाथ के पैर पकड़कर माफी मांगी, नाक रगड़ी, और अपने किए पर शर्मिंदा नजर आया।
बताया जा रहा है कि यह अघोरी प्रयागराज महाकुंभ में भी सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहा था। लेकिन उज्जैन में भगवान के अपमान की कोशिश ने उसे भारी मुसीबत में डाल दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।