- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत आभूषणों से सजे बाबा, गूंजे जयकारे
- हनुमान जन्मोत्सव आज, उज्जैन में हो रहे विशेष पूजन-अनुष्ठान: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार आज की साधना अत्यंत फलदायी; 108 हनुमान मंदिरों में दर्शन से वर्षभर मिलती है कृपा
Ujjain: पारिवारिक विवाद में पति ने की पत्नी हत्या, फिर खुद ने भी फांसी लगाकर की आत्महत्या; पुलिस ने शुरू की जांच
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
शनिवार को उज्जैन के महिदपुर रोड स्थित ग्राम सिंहदेवाला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जहां 40 वर्षीय शंभू सिंह राजपूत ने अपनी 35 वर्षीय पत्नी सामू बाई की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर खेत में नीम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
ग्रामीणों के अनुसार, शंभू और सामू बाई के बीच पारिवारिक विवाद लंबे समय से चल रहा था। दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे, और शनिवार को भी शराब के नशे में गुस्से में आकर शंभू ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद शंभू ने खुद भी खेत में फांसी लगा ली।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि शंभू सिंह शराब का आदी था और अक्सर अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था, जिससे दोनों के बीच लगातार विवाद होते थे। शनिवार को इसी बात पर विवाद हुआ, जिसके बाद शंभू सिंह ने अपनी पत्नी को बेरहमी से मारा, जिससे उसकी मौत हो गई। फिर शंभू सिंह ने फांसी लगाकर अपनी जान ले ली।