- महाकाल मंदिर की सुरक्षा पर संसद में उठी आवाज: राज्यसभा सांसद बोले- बढ़ती भीड़ के बीच CISF जैसी व्यवस्था जरूरी, हाईटेक सिस्टम की मांग
- उज्जैन में उत्सव जैसा माहौल: CM मोहन यादव के जन्मदिन पर पूजा-अनुष्ठान, समर्थकों ने शहर को होर्डिंग से सजाया
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: भांग-चंदन से सजा राजा स्वरूप, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- महाकाल की शरण में अभिनेत्री सिमरत कौर: उज्जैन पहुंचकर किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति ने प्रसाद व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान
- महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह विशेष पूजन: पंचामृत अभिषेक, भस्म अर्पण के बाद भक्तों को मिले दिव्य दर्शन; चंदन-तिलक और आभूषणों से हुआ श्रृंगार!
Ujjain: प्रो. अर्पण भारद्वाज ने विक्रम विश्वविद्यालय के कुलगुरु का पदभार ग्रहण किया, बोले – विश्वविद्यालय को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन के नए कुलगुरु प्रो. अर्पण भारद्वाज ने 7 अक्टूबर, सोमवार को अपना पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर प्रो. अर्पण भारद्वाज ने विश्वविद्यालय परिसर पहुंचकर वहां स्थित सम्राट विक्रमादित्य की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और परिसर में पौधा रोपण किया। फिर कुलगुरु कार्यालय पहुंचकर निवर्तमान कुलगुरु प्रो. अखिलेश कुमार पांडे से चार्ज लेते हुए प्रो. भारद्वाज ने विक्रम विश्वविद्यालय के कुलगुरु के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान विश्वविद्यालय परिसर में बड़ी संख्या में शिक्षक, विद्यार्थी और अधिकारी मौजूद थे।
बता दें, प्रो. भारद्वाज विक्रम विश्वविद्यालय के 32वें कुलगुरु हैं और 3 अक्टूबर को राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया था।
पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए प्रो. भारद्वाज ने कहा कि उनका उद्देश्य विक्रम विश्वविद्यालय को एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। उन्होंने कहा, “विश्वविद्यालय को एक ऐसे मुकाम पर ले जाएंगे जहां पूरी दुनिया उज्जैन और विक्रम विश्वविद्यालय को जानेगी।” इसके साथ ही, उन्होंने काल गणना के केंद्र के रूप में विश्वविद्यालय को स्थापित करने के लिए चल रहे प्रयासों में तेजी लाने का संकल्प व्यक्त किया।