- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
उज्जैन-बदनावर फोरलेन टोल प्लाजा पर मारपीट का वीडियो वायरल, महिला-बच्चों के सामने टूटा वाहन; पुलिस जांच में जुटी
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन-बदनावर मार्ग पर बने नवनिर्मित फोरलेन टोल प्लाजा पर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का शॉकिंग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। खरसोद खुर्द के पास स्थित इस टोल प्लाजा पर हुई घटना में महिला और बच्चों की मौजूदगी में जमकर हाथापाई हुई। हैरानी की बात यह रही कि घटना स्थल पर मौजूद होने के बावजूद किसी ने तत्काल पुलिस को सूचना नहीं दी और यह पूरी घटना कैमरे में कैद होकर इंटरनेट पर वायरल हो गई।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते दिख रहे हैं। इसी दौरान एक वाहन का कांच तोड़ दिया गया, जिससे हड़कंप मच गया। घटना में महिलाएं और छोटे बच्चे मौजूद थे, जिससे स्थिति और भी तनावपूर्ण हो गई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह विवाद टोल राशि को लेकर हुआ या किसी निजी लेनदेन के कारण।
बदनावर थाने के एसडीओपी एमएस परमार ने जानकारी देते हुए कहा कि, “इस मामले में अब तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है। प्रथम दृष्टया मामला आपसी लेन-देन का प्रतीत होता है। पुलिस वायरल वीडियो की बारीकी से जांच कर रही है और यदि जरूरत पड़ी तो उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में टोल प्लाजा पर विवाद और मारपीट की घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं। कभी टोल नहीं देने पर विवाद होता है, तो कभी कर्मचारियों के दुर्व्यवहार को लेकर गहमागहमी बढ़ जाती है। इस बार की घटना में एक बार फिर प्रशासन की सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।