- वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल
- रंगपंचमी पर महाकाल मंदिर में बदली व्यवस्था, भस्म आरती में सिर्फ एक लोटा केसर रंग अर्पित होगा; भक्तों को रंग लाने की नहीं होगी अनुमति!
- महाकाल मंदिर में तड़के हुई भस्म आरती, वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद खुले गर्भगृह के पट; शेषनाग मुकुट में सजे बाबा महाकाल!
- स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट, महाकाल का हुआ पंचामृत अभिषेक; भांग-चंदन और गुलाब माला से हुआ दिव्य श्रृंगार!
- भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले उज्जैन में प्रार्थना: शिवलिंग के सामने रखी खिलाड़ियों की तस्वीरें, क्रिकेट फैंस ने मांगा आशीर्वाद
विजयदशमी पर उज्जैन पुलिस लाइन में होगा शस्त्र पूजन, एसपी देंगे कद्दू की बलि; मां काली की पूजा से होगी शुरुआत, जनप्रतिनिधि और अधिकारी होंगे मौजूद!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
विजय दशमी के अवसर पर इस साल भी उज्जैन पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन की परंपरा निभाई जाएगी। गुरुवार दोपहर 2:30 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, कई जनप्रतिनिधि और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। परंपरा के अनुसार कार्यक्रम के अंत में एसपी प्रदीप शर्मा कद्दू की बलि देंगे।
मां काली की पूजा से होगी शुरुआत
आरआई रणजीत सिंह ने जानकारी दी कि आयोजन की शुरुआत मां काली की पूजा-अर्चना से होगी। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन और शस्त्र पूजन संपन्न होगा। इस दौरान पुलिस वाहनों के साथ-साथ सभी प्रमुख हथियारों — AK-47, SLR गन, थ्री-नॉट-थ्री गन, पिस्टल, रिवॉल्वर और इंसास राइफल — की विधिवत पूजा की जाएगी।
पूजन के बाद परंपरा अनुसार पुलिस जवान हवाई फायर भी करेंगे।
जनप्रतिनिधि और अधिकारी होंगे मौजूद
इस अवसर पर उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया, महापौर मुकेश टटवाल, एडीजी उमेश जोगा, संभागायुक्त आशीष सिंह, कलेक्टर रौशन सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा और एएसपी नितेश भार्गव सहित जिले और शहर के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहेंगे।
दशहरे पर शस्त्र पूजन की परंपरा
दशहरे के दिन शस्त्र और वाहन पूजन की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। मान्यता है कि यह दिन असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है, इसलिए शक्ति और शौर्य के प्रतीक शस्त्रों की पूजा विशेष रूप से की जाती है।