- महाकाल की नगरी में गूंजा “जय श्री महाकाल” – सुबह 4 बजे हुई भस्म आरती, भक्त हुए भाव-विभोर!
- “अब रोज़ झगड़ा होता है, इसलिए आत्महत्या कर रही हूँ” — नूपुर जाट का आखिरी वीडियो वायरल: ससुराल की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने खाया ज़हर, वीडियो और सुसाइड नोट में खुलासा!
- उज्जैन में आज से स्कूलों में नए सत्र की शुरुआत: प्रवेश उत्सव के साथ छात्रों का स्वागत, 16 जून से उपस्थिति होगी ऑनलाइन दर्ज!
- महाकाल की नगरी में लीन हुए रविकिशन, सुबह चार बजे की भस्म आरती में हुए शामिल; नंदी हाल में बैठकर की आराधना!
- महाकालेश्वर मंदिर में आज सुबह भस्म आरती के साथ हुआ दिव्य श्रृंगार, जयकारों से गूंज उठा परिसर!
मौसम का असर:दिन के साथ रात के तापमान में गिरावट, शाम को 13 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवा

प्री-मानसून गतिविधियों के बीच मंगलवार को दिन के साथ रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को दोपहर बाद बादलों की आवाजाही से मानसून की उम्मीद बंधी थी लेकिन एक दिन बाद आसमान में बादलों कम हो गए।
दिन में धूप के तेवर तीखे रहे। लोग उमस और गर्मी से परेशान होते दिखे। शासकीय जीवाजी वेधशाला के अनुसार अधिकतम तापमान 37.5 और न्यूनतम 27 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को पारा 38 और 26.5 डिग्री दर्ज किया गया था। हवा की रफ्तार 13 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग भोपाल के राडार प्रभारी वेदप्रकाश के अनुसार चौबीस घंटे में गरज के साथ बिजली चमकने व तेज हवा चलने के आसार हैं। अरब सागर में एक सिस्टम बन रहा है। वह प्रभावी रहा तो गुरुवार को मानसून दस्तक दे सकता है।