- उज्जैन जिले में हर सियासी कयासों पर भारी पड़ा मोदी का चेहरा और लाड़ली बहना योजना
- अब महाकाल लोक की शोभा बढ़ाएंगे बिल्व पत्र और रुद्राक्ष के वृक्ष, श्रद्धालु ले सकेंगे आनंद
- उज्जैन में मतगणना के लिए सात कक्षों में रखीं 98 टेबल, निगरानी के लिए लगाए कैमरे
- चुनाव आचार संहिता के बाद दमकेगा महाकाल का नंदी मंडपम
- उज्जैन के महाकाल लोक का चित्र भारतीय मुद्रा पर होगा प्रकाशित!, आरबीआई के पास पहुंचा प्रस्ताव
विघ्नहर्ता देंगे हरियाली बचाने का संदेश

शहर में गुरुवार की रात झांकियों की जगमग से रोशन होगी। रात १० बजे चामुंडा माता चौराहे से झांकियों के निकलने का सिलसिला शुरू होगा। इस बार भगवान गणेश हरियाली बचाने का संदेश देंगे। इस वर्ष नगर निगम की तीन, पीएचई की दो, चिमनगंज मंडी से एक झांकी निकलेगी। जय गुरुदेव आश्रम की झांकी में गोरक्षा व शाकाहार का संदेश दिया जाएगा। साथ ही चिंतामण गणेश की झांकी भी निकलेगी। चल समारोह में सबसे आगे भगवान चिंतामन गणेश की झांकी होगी।
रथ पर भगवान की प्रतिकृति विराजित होगी। रात करीब ९ बजे झांकी चामुंडा माता पहुंचेगी। रास मंडल एवं अखाड़ों के साथ भगवान गणेश पालकी में विराजित होकर नगर भ्रमण करेंगे।