- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
अजब-गजब : गैरिज पर काम करते-करते बना ली ये अजूबा साइकिल…
उज्जैन | गरीब परिवार का एक युवक रोज गैरिज पर काम करने जाता था। एक दिन उसे कुछ नया करने की सूझी, उसने अपनी साइकिल को नए अंदाज में बना डाला, जो लोगों के कौतुहल का विषय बन गई। इसमें बाइक की सीट, बाइक की चेन और कार का स्टीयरिंग फिट कर दिया। जब इस पर सवार होकर वह बाजार से गुजरता है, तो लोग एकटक उसे ही देखते हैं। आखिर क्यों न देखें, उसने अजूबा साइकिल जो बनाई थी।
गाडिय़ां सुधारते आया ख्याल
जयसिंहपुरा क्षेत्र में रहने वाले मनीष भालसे की उम्र महज १७-१८ साल है। गैरिज पर गाडिय़ां सुधारते-सुधारते उसे ख्याल आया कि क्यों नहीं मैं अपनी साइकिल में कुछ बदलाव करूं, और उसने अपनी साइकिल में मारुति कार का स्टीयरिंग और बाइक की गद्दीदार सीट लगाई।
१०वीं तक की है पढ़ाई
मनीष ने बताया कि उसके परिवार में दो छोटे भाई-बहन हैं। पिता ट्रक चलाते हैं। उसकी स्थिति ऐसी नहीं थी कि वह अधिक पढ़ाई कर सके। उसने सिर्फ 10वीं तक ही पढ़ाई की। इसके बाद स्कूल छोड़ा और गैरिज पर काम करने लगा।
सुबह बांटता है अखबार
रोजमर्रा की लाइफ के साथ-साथ वह प्रतिदिन सुबह जल्दी उठकर घरों में अखबार डालने का कार्य भी करता है। उसका कहना है, इसी साइकिल से मैं लोगों के घरों में अखबार फैंकता हूं। सुबह सैर करने वाले लोग मुझे और मेरी साइकिल को देखकर हंसते हैं।
स्टीयरिंग में फिट किया खिलौना हॉर्न
इन्होंने अपनी साइकिल को अलग लुक देने के लिए स्टीयरिंग में खिलौना मोबाइल को हॉर्न के रूप में फिट किया है। मल्टी साउंड वाला यह खिलौना, जब बजता है, तो लोग पीछे पलटकर जरूर देखते हैं। स्टीयरिंग में फिट किया अनूठा हॉर्न इन्होंने अपनी साइकिल को अलग लुक देने के लिए स्टीयरिंग में मोबाइल को अनूठे हॉर्न के रूप में फिट किया है। मल्टी साउंड वाला यह मोबाइल हॉर्न जब बजता है, तो लोग पीछे पलटकर जरूर देखते हैं। इनकी इस स्टाइलिश साइकिल को बनाने में कुछ अधिक खर्च नहीं आया, इन्होंने वेस्ट मटेरियल को यूज करके इस नई नवेली साइकिल को नए अंदाज में लोगों के सामने पेश कर अनूठी मिसाल कायम की है।