- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 20-08-2026
- उज्जैन पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव, सिंहस्थ बचाव दल के प्रशिक्षुओं से करेंगे संवाद; एलिवेटेड ब्रिज के भूमिपूजन की भी संभावना
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 19-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 17-08-2026
- उज्जैन में सराफा स्कूल शिफ्टिंग के विरोध में छात्राओं का प्रदर्शन, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जताया विरोध
उज्जैन शहर के इस चौराहे पर नजर आएगा ‘गांव’ सा नज़ारा
उज्जैन | उज्जैन में अब एक चौराहा अनूठा होगा। बीच शहर आपको गांव की तस्वीर दिखाई देगी। जी हां, नगर निगम पहली बार शहर में एक ऐसा चौराहा विकसित करने जा रहा है। शुरुआत चिमनगंज मंडी चौराहे से होगी। यहां खेत-खलिहान सहित ग्रामीण परिवेश की तस्वीर नजर आएगी। नगर निगम प्रशासन ने इसके लिए ठेकेदार से अनुबंध कर लिया है। जल्द ही काम भी शुरु हो जाएगा।
दरअसल चिमनगंज मंडी परिसर में जिले सहित अन्य जिलों के ग्रामीण किसान आते हैं। उन्हें यहां ग्रामीण परिवेश की अनुभूति कराने के लिए नगर निगम ने यह निर्णय लिया है। निर्माण 44 लाख रुपए की लागत से होगा। ठेकेदार फर्म से इसके लिए अनुबंध कर लिया गया है। काम अगले माह शुरु हो जाएगा। चंद महीनों में ही चौराहे की सूरत बदली आने लगेगी। यहां हल लेकर खेत में जाता किसान, फसल काटती महिला, खलिहान में खेल रहे बच्चे, झोपड़ी और फव्वारे नजर आएंगे। रोटरी में तीन आईलैंड बनेंगे, जिसमें विभिन्न किस्म के खूबसूरत पौधे भी लगाए जाएंगे। रोटरी के विकास को लेकर कवायद है कि स्मार्ट सिटी में ‘स्मार्ट विलेज’ का चित्र एक सेल्फी पाइंट के रूप में भी पहचान बनाएगा।
इनका कहना
चिमनगंज मंडी चौराहे पर बनीं रोटरी के सौंदर्यीकरण के लिए ठेकेदार से अनुबंध हो गया है। जल्द ही विकास कार्य शुरु होगा। 6 महीने में रोटरी स्मार्ट विलेज सेल्फी पाइंट के रूप में तब्दिल हो जाएगी।
-हंसकुमार जैन, अधीक्षण यंत्री, नगर निगम