- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
आज बाबा मल्हार की सवारी, पहली बार महिलाएं दिखाएंगी शौर्य
उज्जैन | क्षत्रिय मराठा समाज के चंपा षष्ठी उत्सव में शुक्रवार को नगर में बाबा मल्हार की सवारी निकलेगी। गुदरी स्थित मंदिर से शाम 4 बजे गाजे, बाजे के साथ आराध्य देव नगर भ्रमण करेंगे। सवारी में समाजजन हल्दी उड़ाते चलेंगे तो पहली बार महिला शौर्य का प्रदर्शन करते निकलेंगी। संयोजक मुकेश राव शिंदे, रेखा कदम ने बताया सवारी का कलेक्टर संकेत भोंडवे व महामंडलेश्वर आचार्य शेखर द्वारा पूजन किया जाएगा। सवारी में कड़ाबीन, हाथी, घोड़े, बैंड, घोड़े, अखाड़ा शामिल होगा व तलवारबाजी के नजारे दिखेंगे। गुरुवार को मराठा समाज ने सुबह 8 बजे गुदरी से वाहन रैली निकाली। जो स्वच्छता का संदेश देते हुए शहर में निकली। दिन में रंगोली प्रतियोगिता हुई तो शाम को गुदरी स्थित धर्मशाला में डॉ. विवेक बनसोड़ ने श्री मल्हार चरित्र का कीर्तन किया।
रंगोली स्पर्धा में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें वर्ग अ में प्रथम श्रद्धा मौरे, द्वितीय धनीशी देशपांडे एवं तृतीय विस्मिता जाधव रही। वर्ग ब में प्रथम अनिता पंवार, द्वितीय मनीषा जाधव एवं तृतीय नूतन गंधे रही। निर्णायक इंजीनियर रेखा शिंदे, प्रभारी ज्योति सपकाले एवं माधुरी पाटनकर थी।