- डीआईजी और एसपी की मौजूदगी में उज्जैन में हुई बलवा ड्रिल: जवानों को दिया प्रशिक्षण, सिखाई गई भीड़ प्रबंधन तकनीक
- सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से लगेगा मलमास, विवाह-गृहप्रवेश पर एक माह की रोक; इसी अवधि में आएंगे चैत्र नवरात्र
- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए: रजत शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
आज विवेकानन्द जयंती : सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन
उज्जैन | स्वामी विवेकानन्द जयंती पर शुक्रवार को अनेक काय्रक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सभी शैक्षणिक संस्थाओं में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन हुआ। साथ ही फ्रीगंज टॉवर पर युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
दशहरा मैदान पर आयोजन
स्वामी विवेकानन्द के जन्म दिवस के अवसर पर सुबह 9.45 बजे से 10.45 बजे तक सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन सभी शैक्षणिक संस्थाओं में किया गया। जिला स्तर पर कार्यक्रम दशहरा मैदान पर आयोजित हुआ। जिला शिक्षा अधिकारी संजय गोयल ने बताया जिला मुख्यालय पर सामूहिक सूर्य नमस्कार के लिए प्रतिभागी प्रात: 9.45 बजे पंक्तिबद्ध होकर यहां पहुंचे। इसके बाद सुबह 10 बजे से मुख्यमंत्री के सन्देश का आकाशवाणी से सीधा प्रसारण किया गया। इसके बाद सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम शुरू हुआ।