- वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल
- रंगपंचमी पर महाकाल मंदिर में बदली व्यवस्था, भस्म आरती में सिर्फ एक लोटा केसर रंग अर्पित होगा; भक्तों को रंग लाने की नहीं होगी अनुमति!
- महाकाल मंदिर में तड़के हुई भस्म आरती, वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद खुले गर्भगृह के पट; शेषनाग मुकुट में सजे बाबा महाकाल!
- स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट, महाकाल का हुआ पंचामृत अभिषेक; भांग-चंदन और गुलाब माला से हुआ दिव्य श्रृंगार!
- भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले उज्जैन में प्रार्थना: शिवलिंग के सामने रखी खिलाड़ियों की तस्वीरें, क्रिकेट फैंस ने मांगा आशीर्वाद
इस बार 200 पार, इनका दावा- चौथी बार भी इनकी सरकार
उज्जैन | कांग्रेस प्रदेश में तख्ता पलट का दावा कर रही है वहीं भाजपा इस बार २०० पार के नारे पर अडिग है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेशसिंह का कहना है, प्रदेश में २०० से अधिक सीटें एेसी हैं, जिन पर कभी न कभी भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई है। इसलिए भाजपा इस बार, २०० पार का लक्ष्य प्राप्त करेगी।
प्रदेश अध्यक्ष राकेशसिंह दूसरे दिन भी रविवार दोपहर तक शहर में रहे। सुबह उन्होंने महाकाल मंदिर पहुंच पूजन-अर्चन किया। इस दौरान मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा, चौथी बार भी भाजपा की सरकार बनने को लेकर कोई संशय नहीं है। केंद्रीय नेतृत्व ने हम पर २०० पार का जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरेंगे। सिंह राज्य सभा सांसद सत्यानारायण जटिया के निवास भी पहुंचे। दोपहर में भोपाल लौटने के दौरान उन्होंने शनिवार रात रैली में पटाखे से चोटिल हुए संभागीय मीडिया प्रभारी सचिन सक्सेना से फोन पर कुशलक्षेम पूछा।