- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
इस वजह से रूक गई नानाखेड़ा स्टेडियम के विकसित होने की योजना
प्राधिकरण द्वारा निकाले गए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट के तहत एक भी कंपनी ने नहीं डाला टेंडर
उज्जैन। उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा नानाखेड़ा स्टेडियम को निजी हाथों में सौंपने की कवायद धरी रह गई है। प्राधिकरण द्वारा निकाले गए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट का ऑफर के तहत एक भी कंपनी ने टेंडर नहीं डाला है। हालांकि स्टेडियम को मुंबई-पुणे की कंपनी ने रुची तो दिखाई लेकिन उन्होंने टेंडर डालने में में रुची नहीं दिखाई। ऐसे में स्टेडियम के संवरने की उम्मीद धुमिल हो गई है।
नानाखेड़ा पर १० साल से अधूरा पड़ा विजयराजे खेल स्टेडियम को विकसित करने के लिए प्राधिकरण ने अंतरराष्ट्रीय स्तर एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट का ऑफर निकाला था। इसके तहत प्राधिकरण ने २० एकड़ में फैले स्टेडियम को निजी हाथों में देने के लिए संस्थाओं के ऑफर बुलवाए थे। इसमें स्टेडियम की कीमत करीब ६० करोड़ रुपए रखी गई थी। जो कंपनी इसे लेती वह प्राधिकरण को यह राशि देने साथ स्टेडियम का विकास करती। वहीं खेल आयोजन पर शुल्क वसूलती। प्राधिकरण के एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट की तहत आवेदन करने की सोमवार को अंतिम तारीख थी। स्थिति यह रही कि शाम ५ बजे तक प्राधिकरण में किसी संस्था की ओर से कोई ऑफर नहीं मिला। जबकि प्राधिकरण पूर्व में भी एक बार इस ऑफर क तारीख बढ़ा चुका है। पीआरओ प्रवीण गेहलोत का कहना है कि स्टेडियम को लेकर ऑनलाइन आवेदन मंगवाए गए थे लेकिन शाम ५ बजे तक किसी संस्था का ऑफर नहीं मिला था।
महंगी कीमत से बनाई दूरी
नानाखेड़ा स्टेडियम नहीं लेने के पीछे इसकी महंगी कीमत होना बताया जा रहा है। स्टेडियम की कीमत ही करीब ६० करोड़ रुपए रखी गई थी। वहीं इसके विकास में १०० से १५० करोड़ रुपए खर्च होना है। संभवत: ऐसे में इतना महंगा निवेश करना किसी संस्था को रास नहीं आया।