- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
- जया किशोरी पहुंचीं महाकाल दरबार: नंदी हॉल में किया जाप, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद
- तड़के खुला महाकाल का दरबार: पंचामृत अभिषेक के बाद त्रिपुंड और मुकुट में सजे बाबा के दिव्य दर्शन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- CM मोहन यादव ने क्षिप्रा घाटों का किया निरीक्षण: बोले- श्रद्धालुओं की सुविधाओं में नहीं हो कोई कमी, 200 मीटर पर सुविधा केंद्र बनाने के दिए निर्देश
- मिस इंडिया एक्सक्विजिट ईशा अग्रवाल पहुंचीं महाकाल: भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन, देश की खुशहाली की कामना
उज्जैन:भाजपा पार्षद गिरफ्तार
उज्जैन। बुधवार दोपहर ढांचा भवन में बाइक टकराने के बाद हुए विवाद में भाजपा पार्षद और उसके बेटों ने तलवार, लट्ठ और चाकू से एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया था। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। चिमनगंज पुलिस ने मामले में पार्षद को आज गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि ढांचा भवन में रहने वाले भानू ठाकुर और पार्षद मांगीलाल कड़ेल के बेटे कुंदन के बीच मोटरसाइकिल टकराने की बात को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद पार्षद कड़ेल ने अपने बेटों के साथ मिलकर भानू ठाकुर उसके दोस्त चिराग खत्री उर्फ चीनू पर तलवार, लट्ठ से हमला किया।
दोनों पक्षों की ओर से हुई मारपीट में भानू और उसका दोस्त घायल हुआ, जबकि पार्षद कड़ेल को मामूली चोट आई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर क्रॉस प्रकरण दर्ज किया और गुरुवार सुबह पार्षद कड़ेल को गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि मारपीट के दौरान पार्षद कड़ेल को चोट नहीं आई थी और स्वयं द्वारा घायल किया गया था जिसकी पुष्टि अस्पताल में डाक्टरों ने की। बावजूद इसके पुलिस ने दूसरे पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस के अनुसार आरोपी पार्षद को कोर्ट में पेश किया जायेगा।
