- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
उज्जैन: डॉ.यादव का खर्च उठाएगा प्रदेश शासन
इंदौर के अरविंदो अस्पताल में उज्जैन के बेड नहीं है आरक्षित
उज्जैन। कोरोना पॉजीटिव आने के बाद उच्च शिक्षा मंत्री एवं उज्जैन दक्षिण से विधायक डॉ.मोहन यादव से पूछा गया था कि आप आर डी गार्डी मेडिकल कॉलेज में भर्ती होना चाहते हैं या शा.माधवनगर हॉस्पिटल में। डॉ.यादव ने कहाकि वे स्वैच्छा से अरविंदो हॉस्पिटल जाकर उपचार करवाना चाहता हूं। इसके चलते उन्हे वहां भेज दिया गया। अरविंदो हॉस्पिटल में उज्जैन के कोरोना मरीजों का शासन की ओर से नि:शुल्क उपचार बंद है। शा.माधवनगर के अलावा केवल आरडी गार्डी एवं अमलतास में ही मरीज भेजे जा रहे हैं। डॉ.यादव विधायक है,ऐसे में उनका उपचार का खर्च प्रदेश शासन उठाता है। इसीलिए वे अरविंदो में उपचार शासन की ओर से करवा सकते हैं।
महापौर-नगर अध्यक्ष ने पूछा: हम टेस्ट करवा लें क्या?
महापौर मीना जोनवाल एवं भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी ने सीएमएचओ को फोन कर पूछा कि क्या वे अपने कोरोना टेस्ट करवा लें? सीएमएचओ डॉ.महावीर खण्डेलवाल ने लक्षण पूछे। लक्षण नहीं दिखाई देने पर दोनों को कहा- वे घर में क्वारेंटाईन रहे और स्वास्थ्य की मानीटरिंग करें। तकलीफ हो तो सूचित करें।
सांसद स्वस्थ : सांसद अनिल फिरोजिया का फोटो वायरल हुआ था, जिसमें पॉजीटिव कार्यकर्ता उनके पास बैठकर फोटो खींचवा रहा था। सांसद के पीए के अनुसार वे स्वस्थ हैं। उनकी रिपोर्ट निगेटिव है। वे आज आलोट दौरे पर जा रहे हैं।