- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
- जया किशोरी पहुंचीं महाकाल दरबार: नंदी हॉल में किया जाप, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद
- तड़के खुला महाकाल का दरबार: पंचामृत अभिषेक के बाद त्रिपुंड और मुकुट में सजे बाबा के दिव्य दर्शन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- CM मोहन यादव ने क्षिप्रा घाटों का किया निरीक्षण: बोले- श्रद्धालुओं की सुविधाओं में नहीं हो कोई कमी, 200 मीटर पर सुविधा केंद्र बनाने के दिए निर्देश
- मिस इंडिया एक्सक्विजिट ईशा अग्रवाल पहुंचीं महाकाल: भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन, देश की खुशहाली की कामना
उज्जैन : दो की मौके पर मौत, दो घायल
देवासरोड पर अल्टो में सवार चार दोस्तों को दूध वाहन ने मारी जोरदार टक्कर…
घटना स्थल पर जा रही डायल-1०० भी गड्ढे में उतरने से पलटी, तीन जवान सहित ड्रायवर घायल
देवास से उज्जैन के डीजे वाले को रुपये देने आये 4 दोस्तों की कार को घर लौटते समय देर रात देवास रोड पर सामने से आ रहे दूध वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गये। कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर नागझिरी थाने का डायल 100 वाहन घटना स्थल पर रवाना हुआ। पुलिस वाहन का पहिया गड्ढे में उतरने से ड्रायवर का संतुलन बिगड़ा और वह पलटी खा गया। इस दुर्घटना में तीन जवान और ड्रायवर घायल हुआ। सभी घायलों का निजी अस्पताल में उपचार जारी है।
उज्जैन से डीजे वाले को बुक किया था, कार्यक्रम निपटने के बाद पेमेंट देने चारों दोस्त उज्जैन आ रहे थे
राकेश पांचाल पिता कैलाश पांचाल (25), दीपक उर्फ दीपू पिता प्रकाश खरारे (25), संदीप पिता मांगीलाल ठाकुर (16) और दीपक पिता रमेशचंद मालवीय (23) सभी निवासी आवास नगर देवास अल्टो 800 से उज्जैन में डीजे वाले को पेमेंट करने आये थे।
परिजनों ने बताया कि संदीप की 23 फरवरी को शादी हुई थी और उसी के लिये उज्जैन से डीजे वाले को बुक किया था। कार्यक्रम निपटने के बाद डीजे वाले को पेमेंट करने चारों दोस्त उज्जैन आये और रात करीब 12 बजे बाद सभी अपनी कार से देवास लौट रहे थे उसी दौरान अभिलाषा कॉलोनी के आगे सामने से आ रहे सौरव डेयरी के दूध वाहन एमपी 13 जीए 1475 ने कार में जोरदार टक्कर मार दी जिससे कार के परखच्चे उड़ गये और उसमें सवार राकेश व दीपक उर्फ दीपू की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद नागझिरी थाने का एफआरवी वाहन घटना स्थल पर रवाना हुआ और घटना स्थल से करीब 120 मीटर पहले गड्ढे में अगला पहिया जाने की वजह से एफआरवी वाहन भी पलट गया।