- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
उज्जैन में करें मां वैष्णो देवी के दर्शन
जम्मू-कश्मीर के कटरा में विराजित मां वैष्णोदेवी तक यदि नहीं जा सकते हैं, तो कोई बात नहीं। उज्जैन में ही एक ऐसा मंदिर है, जहां ऊंचे पहाडऩुमा गुफा में मां वैष्णोदेवी के दर्शन होते हैं।
जम्मू-कश्मीर के कटरा में विराजित मां वैष्णोदेवी तक यदि नहीं जा सकते हैं, तो कोई बात नहीं। उज्जैन में ही एक ऐसा मंदिर है, जहां ऊंचे पहाडऩुमा गुफा में मां वैष्णोदेवी के दर्शन होते हैं। नवरात्रि हो या आम दिन, यहां भक्तों का तांता लगा रहता है। माता के भक्त उनकी मूर्तियों की प्रतिकृति के दर्शन कर वही अनुभूति करते हैं, जो कटरा के मुख्य मंदिर में होती है।
मां वैष्णोदेवी का दरबार सजाया
महाकाल मंदिर से चंद कदमों की दूरी पर चारधाम मंदिर है। यहीं पर पहाडऩुमा आकृति बनाकर मां वैष्णोदेवी का दरबार सजाया गया है। सिंहस्थ महाकुंभ के पहले यह गुफा तैयार की गई थी। चारधाम मंदिर के महामंडलेश्वर स्वामी शांतिस्वरूपानंद गिरि महाराज की कोशिश से यह कार्य पूर्ण हो सका है।