- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
उज्जैन में तेल से भरा टैंकर पलटा
उज्जैनसे करीब 14 किमी दूर जेथल में खतरनाक मोड़ पर आज एक पॉम ऑयल से भरा हुआ टैंकर असंतुलित होकर पलट गया. उसके बाद गांव वालों ने लूट मचा दी. शनि जयंती होने के कारण लोगों ने इसे भगवान का प्रसाद मानकर लूटा. हालात ये हो गए कि ट्रैफिक जाम हो गया और पुलिस लगाना पड़ी.
जेथल के एक अंधे मोड़ पर लूटपाट मच गयी. मसला ये था कि यहां पाम ऑयल से भरा एक टैंकर पलट गया था. इत्तिफाक से आज शनि जयंती है. अंधविश्वास औऱ लालच में डूबे गांव वालों ने इसे ईश्वर का प्रसाद मान लिया औऱ लग गए तेल लूटने में. जिसे जो बर्तन मिला उसमें तेल भर लिया. छोटे-मोटे डिब्बों से लेकर बड़े-बड़े केन और भगौने भर लिए गए.
लूटपाट में इतनी भीड़ मच गयी कि पूरा रोड ब्लॉक हो गया. तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा. पुलिस और दमकल मौके पर पहुंची तब तक करीब 20 हजार लीटर से अधिक पाम ऑइल बह कर करीब 100 फ़ीट दूर नीचे नाले में जमा हो चुका था. तेल के कारण कुछ देर तक उज्जैन आगर मार्ग बंद रहा. क्योंकि तेल पर गाड़ियों के फिसलने का डर था. दमकल की गाड़ी ने आकर जब रोड पर से तेल को हटाया औऱ पुलिस ने लोगों को भगाया तब जाकर रास्ता खुल पाया.
ग्रामीण एडिशनल एसपी आकाश भूरिया ने बताया कि ये टैंकर गुजरात के कच्छ से तेल लेकर जेथल के पास आकाश की कुरकुरे फैक्ट्री के लिए भेजा गया था. लेकिन फैक्ट्री पहुंचने से पहले ही टैंकर पलट गया. उसमें भरा पॉम ऑइल बहने लगा. हालांकि ये खतरनाक हो सकता था. लेकिन गनीमत रही कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ.गांव वालों ने अपने अपने घरों में बाल्टी, बड़े केन और अन्य छोटे बर्तनो में भी तेल भर कर रख लिया. टैंकर पलटने के बाद ड्रायवर का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है. क्लीनर को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में पहुंचाया गया.