- चैत्र मास की पहली जत्रा शुरू, चिंतामण गणेश मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब; प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम
- चंद्र ग्रहण के बाद धुलेंडी पर रंगों की बरसात, संतों से लेकर युवाओं तक छाया उत्साह
- भक्तों के लिए जरूरी अपडेट: महाकाल मंदिर में बदले आरती के समय, धुलेंडी के बाद लागू नई व्यवस्था!
- महाकाल दरबार में तड़के भस्म आरती: राजा स्वरूप में सजे बाबा, श्रद्धालुओं ने किए अलौकिक दर्शन!
- भस्म आरती में शामिल हुए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, नंदी हाल में बैठकर किया महाकाल का जाप
उज्जैन: रातभर हुई रिमझिम बारिश के बाद मकान पर गिरा बरगद का पेड़
उज्जैन। रातभर हुई रिमझिम बारिश के बाद सुबह करीब 9.14 बजे बिलोटीपुरा में करीब 100 वर्ष से अधिक समय पुराना बरगद के पेड़ का आधा हिस्सा टूटकर यहां रहने वाले प्रशांत शर्मा के मकान पर गिरा। जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया।
जैसे ही मकान के पर बरगद का पेड़ गिरा। परिवार के लोग घबरा गए और घर से बाहर निकल आए।
पेड़ का प्लांटेशन करेंगे…
मकान मालिक प्रशांत शर्मा का कहना है कि यह बरगद 100 वर्ष से अधिक पुराना है। इसे अब हम ओखलेश्वर चक्रतीर्थ के पास प्लांटेशन करेंगे।
सुबह से श्वान परिवार के लोगों को कमरे के अंदर नहीं जाने दे रहा था…
प्रशांत शर्मा ने बताया कि घर में पालतू श्वान को दुर्घटना का आभास पहले से था और मकान के जिस कमरे पर पेड़ का हिस्सा टूटकर गिरा वहां किसी को आने जाने नहीं दे रहा था। यहां तक कि पालतू श्वान ने प्रशांत शर्मा के माता पिता को भी इस कमरे से बाहर कर दिया।