- भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले उज्जैन में प्रार्थना: शिवलिंग के सामने रखी खिलाड़ियों की तस्वीरें, क्रिकेट फैंस ने मांगा आशीर्वाद
- ड्यूटी के बाद रंगों में डूबी उज्जैन पुलिस: कलेक्टर-एसपी ने जवानों संग मनाई होली, ढोल-डीजे पर थिरके अफसर और जवान
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती की प्रक्रिया: रजत मुकुट और मुण्डमाला में सजे महाकाल, भोर में उमड़ा आस्था सागर!
- चैत्र मास की पहली जत्रा शुरू, चिंतामण गणेश मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब; प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम
- चंद्र ग्रहण के बाद धुलेंडी पर रंगों की बरसात, संतों से लेकर युवाओं तक छाया उत्साह
उज्जैन:5वीं की छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास
उज्जैन:जिले में महिला अत्याचार के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटों में शहर व देहात थाना पुलिस ने बालिका से दुष्कर्म के प्रयास, किशोरी व महिला से घर में घुसकर छेड़छाड़ और तीन किशोरियों के अपहरण के प्रकरण दर्ज किये जिनमें दो आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार किये हैं।
चिमनगंज पुलिस ने बताया कि पंवासा मल्टी में रहने वाली 5वीं की छात्रा सामान लेने दुकान पर जा रही थी तभी घर के नीचे रहने वाले सौभाग्यमल सोनी ने उसका हाथ पकड़ा और अपने घर में ले गया। यहां बालिका से आरोपी दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था उसी दौरान शोर मचाने पर वह बालिका को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने मामले में पाक्सो एक्ट सहित छेड़छाड़ व अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर साौभाग्यमल सोनी को गिरफ्तार कर लिया।
इसी प्रकार जूना सोमवारिया में रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी को सोहेल पिता अकरम और कालू पिता मेहरूद्दीन निवासी जूना सोमवारिया ने दरगाह के पास बुरी नीयत से पकड़ा और छेड़छाड़ की। किशोरी ने जीवाजीगंज थाने में दोनों युवकों के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कराया। ऐसे ही ग्राम नवादा में रहने वाली 30 वर्षीय विवाहिता के घर में घुसकर मेहरबान उर्फ कालू बागरी पिता रामचंद्र ने हाथ पकड़कर बुरी नीयत से छेड़छाड़ की। इधर संजयनगर में रहने वाली 17 वर्षीय किशेारी घर पर बिना बताये कहीं चली गई जिस पर चिमनगंज पुलिस ने अपहरण का प्रकरण दर्ज किया।
वहीं बेगमबाग कॉलोनी में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी का संदेही अंजुमल हैला पिता आजम टूटा हैला निवासी हैलावाड़ी ने अपहरण कर लिया जिसकी महाकाल पुलिस तलाश कर रही है। महिदपुर पुलिस ने बताया कि हंसारालिया थाना नागदा में रहने वाली 16 वर्षीय किशेारी को साथ ले जा रहे मोहम्मद सालवा पिता सफी मोहम्मद निवासी जोधपुर सिटी राजस्थान को नया बस स्टैंड पर संदिग्ध हालत में पकड़ा। पूछताछ करने पर पता चला कि मोहम्मद सालवा किशोरी को प्यार का झांसा देकर शादी के लिये ले जा रहा था। जिसे गिरफ्तार कर पाक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।