- पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा सपत्नीक पहुंचे उज्जैन, भस्म आरती में शामिल होकर किया भगवान का पूजन अर्चन
- भस्म आरती: भांग, चन्दन और त्रिपुण्ड अर्पित कर बाबा महाकाल का राजा स्वरूप में किया गया दिव्य श्रृंगार!
- वाटर सप्लाई के चेंबर में उतर गए उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह, गंदगी साफ कर दिया स्वच्छता का संदेश
- शारदीय नवरात्रि पर्व: नवरात्रि के नौ दिन माता हरसिद्धि नहीं करती हैं शयन; प्रतिदिन प्रज्वलित होगी दीपमालिकाएं
- भस्म आरती: चंदन का त्रिपुण्ड, रजत मुकुट और पुष्प अर्पित कर भगवान का राजा स्वरूप में किया गया श्रृंगार!
उद्योगपुरी स्थित पानी की फैक्ट्री में नगर निगम का छापा
उज्जैन:नगर निगम अधिकारियों की टीम ने सुबह मक्सी रोड उद्योगपुरी की फैक्ट्री में छापा मारकर यहां से 20 हजार से अधिक पानी के पाउच बरामद किये। अधिकारियों ने फैक्ट्री संचालक पर 10 हजार रुपये के जुर्माने की कार्रवाई करने के बाद फैक्ट्री सील कर दी।
मक्सी रोड उद्योगपुरी में सोनम इंडस्ट्री के नाम से पानी की बाटल, पाउच आदि की फैक्ट्री है। इस फैक्ट्री में अमानक स्तर की प्रतिबंधित पोलिथीन में पानी के पाउच तैयार किये जा रहे थे।
नगर निगम अधिकारियों को जब इसकी सूचना मिली तो सुबह उपायुक्त संजेश गुप्ता, स्वास्थ्य निरीक्षक पुरुषोत्तम दुबे, अंकित झांझोट, दरोगा लालू गोसर, मेट रहीम खान, मोतीलाल खरे की टीम फैक्ट्री पर पहुंची और यहां प्लास्टिक की थैलियों में भरे करीब 20 हजार पानी के पाउच बरामद किये। अधिकारियों ने बताया कि पानी के पाउच तैयार करने और विक्रय पर प्रतिबंध है उसके बावजूद फैक्ट्री संचालक सोमिल मित्तल द्वारा प्रतिबंधित पानी के पाउच तैयार कर विक्रय किये जा रहे थे। फैक्ट्री संचालक के खिलाफ 10 हजार रुपये के जुर्माने की कार्रवाई कर फैक्ट्री को सील किया गया है।