- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
- जया किशोरी पहुंचीं महाकाल दरबार: नंदी हॉल में किया जाप, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद
- तड़के खुला महाकाल का दरबार: पंचामृत अभिषेक के बाद त्रिपुंड और मुकुट में सजे बाबा के दिव्य दर्शन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- CM मोहन यादव ने क्षिप्रा घाटों का किया निरीक्षण: बोले- श्रद्धालुओं की सुविधाओं में नहीं हो कोई कमी, 200 मीटर पर सुविधा केंद्र बनाने के दिए निर्देश
- मिस इंडिया एक्सक्विजिट ईशा अग्रवाल पहुंचीं महाकाल: भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन, देश की खुशहाली की कामना
एक थाना ऐसा भी जहां स्टाफ के नाम पर सिर्फ प्रहरी रहता है मौजूद
प्रभारी टीआई छुट्टी पर, एचसीएम गये चाय पीने
उज्जैन। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 1 पर स्थित जीआरपी एक ऐसा थाना है जहां स्टाफ के नाम पर सिर्फ प्रहरी ड्यूटी पर रहता है। बाकि अफसर और जवान कब ड्यूटी पर आते जाते हैं किसी को नहीं पता। खास बात यह कि एचसीएम स्वयं चाय पीने का कहकर अपनी कुर्सी से नदारद रहते हैं।
समय सुबह 8.50 बजे। थाने की लॉकअप के बाहर से व्यक्ति हथकड़ी में बैठा। जिसकी देखरेख हेडकांस्टेबल मनोज सिंह परिहार प्रहरी के रूप में कर रहे थे। यहां एचसीएम दर्शनलाल शर्मा की ड्यूटी थी जो चाय पीने का कहकर चले गये।
अकेले प्रहरी के अलावा थाने में कोई मौजूद नहीं। मनोज सिंह ने बताया कि प्रभारी टीआई महाजन छुट्टी पर गये हैं। उनके स्थान पर गोपाल सिंह कनासिया टू आईसी हैं वह घर पर हैं। ऐसे में यदि कोई घटना या वारदात हो तो स्टाफ में कौन मौजूद है इसकी जानकारी मनोज सिंह परिहार को भी नहीं थी।