- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
ऑनलाइन बुकिंग करके ही मिलेगा महाकाल और ओंकारेश्वर मंदिर में प्रवेश
सावन मास की शुरुआत आज रविवार से हो चुकी है, दूसरे दिन ही पहला सावन साेमवार होगा। मध्यप्रदेश के महाकाल और ओंकारेश्वर ज्योर्तिलिंग के अलावा विश्वप्रसिद्व मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर में कोरोना के चलते पाबंदियां रहेंगी। महाकाल और ओंकारेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग के बाद टोकन लेना होगा। इसी तरह, पशुपतिनाथ मंदिर में श्रद्धालु गर्भगृह के बाहर से दर्शन कर सकेंगे। मंदिरों में प्रवेश के लिए मास्क व टीके के सर्टिफिकेट की अनिवार्यता की गई है।
उज्जैन. सावन मास के पहले दिन अलसुबह 3 बजे मंदिर के पट खुलने के बाद भस्म आरती हुई। आरती में आम श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं मिल पाया। भस्म आरती के दौरान सिर्फ पंडे-पुजारी ही गर्भगृह में रहें। बाबा महाकाल का भांग और चंदन से शृंगार किया गया। सोमवार 26 जुलाई, 02 अगस्त, 09 अगस्त, 16 अगस्त, 23 अगस्त, 30 अगस्त एवं 06 सितंबर 2021 को महाकाल भगवान के दर्शन सुबह 6 बजे से 11 बजे तक प्री-बुकिंग के माध्यम से ही होंगे। इस अवधि में 250 रुपए वाले शीघ्र दर्शन के काउंटर बंद रहेंगे। सोमवार के अतिरिक्त 27 जुलाई से 05 सितंबर तक प्री-बुकिंग स्लॉट में दर्शनार्थियों की संख्या 3500 से बढ़ाकर 5000 की गई है। लाइव दर्शन की व्यवस्था मंदिर प्रबंध समिति ने www.mahakaleshwar.nic.in एवं फेसबुक पेज पर भगवान की आरती और दिन भर दर्शन के साथ सवारी का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
पशुपतिनाथ मंदिर : गेट पर ही भीड़ कंट्रोलिंग, गर्भगृह के अंदर किसी काे प्रवेश नहीं
मंदसौर. कोरोना के चलते पशुपतिनाथ मंदिर में इस साल भी धार्मिक आयोजन नहीं होंगे। भक्त गर्भगृह के बाहर से ही दर्शन कर सकेंगे। पशुपतिनाथ मंदिर प्रबंध समिति सचिव एवं SDM बिहारी सिंह ने बताया तीसरे शनिवार की शाही पालकी व अंतिम सोमवार की शाही सवारी प्रतीकात्मक रूप से ही निकाली जाएगी। मुख्य द्वार पर भीड़ नियंत्रित की जाएगी। एक समय में पांच-दस लोगों को प्रवेश देंगे। भगवान की पूजा व अभिषेक मंदिर के पुजारी करेंगे। सावन में जलाभिषेक की व्यवस्था बंद रहेंगी। भोग प्रसादी मंदिर प्रबंधन द्वारा किया जाएगा। भक्तों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।