- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 31-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 30-07-2026
- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 29-07-2026
कार चालक 1.65 लाख रु. से भरा बेग भूला, ऑटो वाले में थाने में जमा करवाया
उज्जैन | मोहननगर निवासी सूरज पिता मोहनलाल गुरुवार दोपहर कार में सवार होकर मकान की रजिस्ट्री करने के लिए घर से रवाना हुए। आगररोड स्थित पार्थ पेट्रोल पंप पर गाड़ी में ईंधन डलवाने के बाद पानी पीते समय झोला कार की छत पर ही रख भूल गए व गाड़ी स्टार्ट कर रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचने पर रुपए के झोले की याद आई तो घबरा गए। वापस लौटकर चिमनगंज थाने पहुंचे व पुलिस को घटना बताई। इसी बीच यादव काॅलोनी निवासी आॅटो चालक नजीर अली झोला लेकर थाने आ गया। उसने पुलिस को बताया आगररोड पर रास्ते में झोला पड़ा मिला जिसमें रुपए थे। इसलिए थाने पर झोला ले आया। पुलिस ने 1 लाख 65 हजार रुपए से भरा झोला सूरज को लौटाया। उसने खुश होकर आटो चालक को इनाम भी दिया।