- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
- चिंतामन गणेश मंदिर में दूसरी जत्रा, हजारों श्रद्धालु पहुंचे दर्शन के लिए; किसानों ने नई फसल भगवान को अर्पित की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: भांग-चंदन और सिंदूर से सजा बाबा का दिव्य रूप, मोगरा-गुलाब के पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
केबल कंपनियों पर बिजली विभाग का 1 करोड़ 21 लाख बकाया
उज्जैन | केबल कंपनियों ने बिजली के पोल पर केबल डालकर नेटवर्क तो फैला रखा है लेकिन बिजली कंपनी को किराए का भुगतान नहीं किया है। ऐसी पांच कंपनी है जिन पर बिजली कंपनी का किराया करीब 1 करोड़ 21 लाख रुपए है। पूर्व शहर संभाग में 750 पोल के मान से यह किराया निर्धारित है। जो कि हर साल का होता है। अब केबल काटने की कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में केबल प्रसारण प्रभावित होगा। बिजली कंपनी के एएसई केतन रायपुरिया ने बताया पांच केबल कंपनियों पर पोल का किराया बाकी है। उक्त कंपनियों की केबल काटने के निर्देश दिए हैं। इनमें से एक कंपनी ने कुछ राशि जमा की है। हर साल का किराया 814 रुपए प्रति पोल है यानी जिस पोल पर केबल डाली है, उसका किराया देना होता है। इसके अलावा 18% जीएसटी भी लगाई गई है।
किस पर कितना बाकी
- एसआर डिजिटल टीवी एंड ब्रांड बेंड प्रा.लि. पर 2015-17 का करीब 26 लाख 20 हजार 952 रुपए बकाया है।
- डिजियाना टीवी पर 2016-17 का 13 लाख 75 हजार 336 रु. किराया बाकी।
- रेड टीवी पर दो साल का 13 लाख 75 हजार रुपए बाकी।
- हेथवे एसएस एंड डॉट कॉम लि. पर 2013 से अब तक 35 लाख 75 हजार बाकी।
- सिटी केबल शहीद पार्क पर 2013 से अब तक 34 लाख 88 हजार, इसमें से कुछ राशि जमा की जा चुकी है।