- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
कोरोना का गिरता ग्राफ:केवल एक पॉजिटिव, 21 दिन बाद एक और मरीज की मौत
अनलॉक में जिले में संक्रमण कम होता जा रहा है। रविवार को केवल एक मरीज पॉजिटिव पाया गया है और 6 मरीज स्वस्थ होकर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद अपने घर पहुंचे हैं। 21 दिन बाद एक मरीज की मौत हुई है। इसके पहले 30 मई को एक मरीज की मौत हुई थी। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार रविवार को 1564 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिनमें महिदपुर क्षेत्र के एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है, बाकी उज्जैन शहर, बड़नगर, तराना, नागदा, खाचरौद तथा घट्टिया में जीरो मरीज पाए गए हैं।
6 मरीज स्वस्थ होने के बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर अपने घर पहुंचे हैं। अब केवल 33 मरीज ही एक्टिव रह गए हैं। कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या उज्जैन में 19080 हो गई है और डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या 18876 हो गई है तथा मरने वालों की संख्या बढ़कर 171 हो गई है।