- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
कोरोना से छुटकारा:कोरोना मुक्ति की ओर बढ़ रहा उज्जैन, मरीजों का आंकड़ा शून्य; 340 में से किसी में भी संक्रमण नहीं पाया गया
- अब केवल एक्टिव मरीजों की संख्या 8
- उक्त मरीजों को घर पर ही होम आइसोलेट किया जाकर इलाज दिया जा रहा
कोरोना की चौथी लहर के बीच में यह अच्छी खबर है कि अब उज्जैन कोरोना मुक्ति की ओर बढ़ गया है। मरीजों का आंकड़ा लगातार शून्य पर बना हुआ है। जिले में सर्दी-खांसी व बुखार तथा गले में दर्द की शिकायत होने पर पिछले दो दिन में करीब 340 लोगों ने अपना कोरोना टेस्ट करवाया। इसमें उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। अब केवल एक्टिव मरीजों की संख्या 8 है।
इनमें गंभीर लक्षण नहीं है। उक्त मरीजों को घर पर ही होम आइसोलेट किया जाकर इलाज दिया जा रहा है। बदलते मौसम में मरीजों को सर्दी-खांसी व बुखार आदि हो रहा है। लक्षणों के आधार पर मरीज अपना कोविड टेस्ट करवा रहे हैं। पहली, दूसरी और तीसरी लहर की तुलना में इस बार मरीजों के संक्रमित कम पाए जाने के साथ गंभीर स्थिति नहीं पाई गई।