- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 28-07-2026
- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
- सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स भेंट, उज्जैन पहुंची पहली खेप
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 27-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
खुलेगा अनूठा बैंक : पूरा बैंक प्रबंधन महिलाओं का, कर्ज भी महिलाओं को ही
उज्जैन | प्रदेश की धर्मधानी उज्जैन में पाटीदार समाज की महिलाओं का अनूठा बैंक बनने जा रहा है। इसकी खास बात यह होगी कि मैनेजर से लेकर खजांची तक सारा काम महिलाएं ही संभालेंगी। बैंक का प्रबंधन भी महिलाओं के ही कांधों पर रहेगा। महिलाओं को ही जरूरत पड़ने पर कर्ज दिया जाएगा, जिससे कि वे घर-परिवार की अर्थव्यवस्था को संभालने में अपनी महती भूमिका निभा सके।
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और देश-दुनिया को आर्थिक तौर पर मजबूत बनने का संदेश देने के लिए पाटीदार समाज महिला मंडल की प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा पाटीदार ने केवल महिलाओं का बैंक बनाने का निर्णय लिया है। इसका मुख्यालय उज्जैन में होगा और प्रदेश के विभिन्न जिलों में इसकी शाखाएं स्थापित होंगी।
मई से शुरुआत
बकौल, पुष्पा पाटीदार मई-2018 में उज्जैन में आयोजित होने वाले प्रांतीय स्तर के महिला सम्मेलन में इस योजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा। इसके लिए अभी से लायसेंस आदि तैयारियां की जा रही हैं। सम्मेलन में समाज की 10 हजार महिलाओं का जमावड़ा होगा। इसमें महिलाओं को ही बैंक का सदस्य बनाया जाएगा। मुख्यालय से लेकर जिला स्तर की शाखा की जिम्मेदारी महिलाओं के ही कंधों पर रहेगी। बैंक का सारा काम महिलाएं ही संभालेंगी। जरूरत पड़ी तो इसके लिए महिलाओं को बैंक चलाने की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। इसके लिए पूरी प्रक्रिया की जाएगी।