- भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले उज्जैन में प्रार्थना: शिवलिंग के सामने रखी खिलाड़ियों की तस्वीरें, क्रिकेट फैंस ने मांगा आशीर्वाद
- ड्यूटी के बाद रंगों में डूबी उज्जैन पुलिस: कलेक्टर-एसपी ने जवानों संग मनाई होली, ढोल-डीजे पर थिरके अफसर और जवान
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती की प्रक्रिया: रजत मुकुट और मुण्डमाला में सजे महाकाल, भोर में उमड़ा आस्था सागर!
- चैत्र मास की पहली जत्रा शुरू, चिंतामण गणेश मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब; प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम
- चंद्र ग्रहण के बाद धुलेंडी पर रंगों की बरसात, संतों से लेकर युवाओं तक छाया उत्साह
गंभीर डेम में 12 बजे तक 1370 एमसीएफटी पानी स्टोर
उज्जैन। इंदौर-उज्जैन संभाग में हो रही बारिश के कारण गंभीर डेम में पानी का लेवल प्रतिदिन बढ़ रहा है। दोपहर 12 बजे तक गंभीर में 1370 एमसीएफटी पानी स्टोर हो चुका है। हालांकि अभी पानी की आवक धीमी बनी हुई है। पीएचई उपयंत्री राजीव शुक्ला ने बताया कि बीती रात यशवंत सागर का एक गेट खोला गया था जो डेढ़ घंटे बाद बंद कर दिया गया। हालांकि रात में गंभीर के कैचमेंट एरिया में बारिश नहीं होने के कारण पानी की अधिक आवक नहीं हो पाई है सुबह भी पानी की आवक धीमी बनी हुई थी।
दोपहर 12 बजे तक गंभीर डेम में कुल 1370 एमसीएफटी पानी स्टोर हो चुका था। वेधशाला से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 12 घंटों में बारिश दर्ज नहीं हुई है, जबकि इस वर्ष मानसून सीजन में कुल 666 मिमी बारिश हो चुकी है। अगले 24 घंटों में हल्की बारिश की संभावना है। इधर शिप्रा नदी की दत्त अखाड़ा रपट पिछले 5 दिनों से डूबी हुई है, हालांकि सुबह तक छोटे पुल से पानी टकराकर बह रहा था। छोटे पुल पर आवागमन जारी रहा।