- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
गंभीर डेम में 282 एमसीएफटी ही पानी, तेज बारिश का इंतजार
शहर में रूक-रूक कर बारिश, 12 घंटे में मात्र 16 मिमी बारिश
उज्जैन।उत्तरी मध्यप्रदेश की तुलना में मालवा और निमाड़ क्षेत्र को अब भी जोरदार बारिश का इंतजार है। जिले में बुधवार से रुक रुक कर रिमझिम बारिश का दौर बना हुआ है। गंभीर डेम में पानी की आवक रुकने के बाद सुबह का लेवल 282 एमसीएफटी रहा।वेधशाला से मिली जानकारी के अनुसार बीते 12 घंटों में कुल 16 मिमी बारिश दर्ज हुई है।
हालांकि शहर में रुक रुककर बारिश का सिलसिला जारी है, लेकिन जोरदार बारिश की उम्मीद कम ही है। इधर पीएचई अफसरों ने बताया कि गंभीर डेम के कैचमेंट एरिया में रिमझिम बारिश होने के बाद पानी का लेवल कुछ बढ़ा था लेकिन इस प्रकार की बारिश से गंभीर डेम भरना मुश्किल है। फिलहाल जोरदार बारिश का इंतजार है। बुधवार को गंभीर डेम का लेवल 285 एमसीएफटी था और गुरूवार को जलप्रदाय के लिये पानी लेने के बाद यह लेवल कम होकर 282 रह गया है। शहर में फिलहाल एक दिन छोड़कर जलप्रदाय किया जा रहा है। पीएचई विभाग द्वारा साहेबखेड़ी, शिप्रा और गंभीर डेम से जलप्रदाय के लिये पानी लिया जा रहा है।