- वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल
- रंगपंचमी पर महाकाल मंदिर में बदली व्यवस्था, भस्म आरती में सिर्फ एक लोटा केसर रंग अर्पित होगा; भक्तों को रंग लाने की नहीं होगी अनुमति!
- महाकाल मंदिर में तड़के हुई भस्म आरती, वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद खुले गर्भगृह के पट; शेषनाग मुकुट में सजे बाबा महाकाल!
- स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट, महाकाल का हुआ पंचामृत अभिषेक; भांग-चंदन और गुलाब माला से हुआ दिव्य श्रृंगार!
- भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले उज्जैन में प्रार्थना: शिवलिंग के सामने रखी खिलाड़ियों की तस्वीरें, क्रिकेट फैंस ने मांगा आशीर्वाद
घर के बाहर लगे निशानों ने बढ़ा दी लोगों की धड़कनें…पढ़ें क्या है मामला
उज्जैन | केडी गेट मार्ग चौड़ीकरण के लिए सेंटर लाइन से नपती व घरों में निशान लगाने की कार्रवाई बुधवार को पुलिस की मौजूदगी में चली। लोगों के विरोध के मद्देनजर निगम प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया था, सिविल ड्रेस में पहुंचे जवानों के साथ इंजीनियरों ने घरों में लाल निशान लगाए। देर शाम तक कामदारपुरा क्षेत्र तक नपती करा दी गई। दो-तीन दिन में इमली तिराहा तक निशान लग जाएंगे। इसके बाद निगम चौड़ीकरण के लिए तुड़ाई शुरू करेगा।
केडी गेट से इमली तिराहा मार्ग में ४५८ भवन प्रभावित है। इनमें से करीब २७५ भवनों पर निशान लग चुके हैं। कार्रवाई पूर्ण होने के बाद निगम अमला संभवत: दोनों तरफ से भवनों की तुड़ाई शुरू कर सकता है। इधर बगैर मुआवजा निजी भूमि अधिग्रहण को लेकर लोगों में काफी नाराजी है। बुधवार को भी क्षेत्रीय लोग एकत्रित हुए और पार्षद सपना सांखला से उनके घर जाकर मिले। मार्ग के भाजपा पार्षद अपने ही बोर्ड का निर्णय होने से खामोश हैं।