- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
चिंतामन ब्रिज पर बस ने बाइक सवार को रौंदा,मौत
सुबह बाइक से गांव लौट रहे व्यक्ति को बांदा से अहमदाबाद जा रही वीडियोकोच बस के चालक ने चिंतामण ब्रिज पर रौंद डाला। दुर्घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मृत्यु हो गई। चिंतामण पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी साथ ही बस चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
एएसआई ऊधम सिंह ने बताया नरेन्द्र पिता सौभाग्यसिंह राठौर निवासी करोहन अपनी बाइक क्रमांक एमपी 13 ईवाय 8254 से बडऩगर तरफ से गांव लौट रहा था उसी दौरान बांदा से अहमदाबाद की ओर जा रही वीडियोकोच बस क्रमांक यूपी 78 सीटी 4499 के चालक ने अपना वाहन लापरवाही से चलाते हुए नरेन्द्र की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में नरेन्द्र की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक की बाइक नंबर और उसके पास से मिले मोबाइल के आधार पर पुलिस ने उसकी शिनाख्त करते हुए परिजनों को सूचना दी और शव को पीएम के लिये जिला चिकित्सालय पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि बस जब्त कर ड्रायवर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।