- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
चौंसठ योगिनी का मंदिर
पुराने शहर के नयापुरा क्षेत्र में देवी के रूप में चौंसठ योगिनियों का अनूठा है। इसे तंत्र साधना और पूजा के लिए भी प्रमुख स्थान माना जाता है। मंदिर का नाम सुनकर भक्तों में मन में यह सवाल जरूर आता है कि यहां देवी रूप में चौंसठ प्रतिमाएं विराजित होगी। लेकिन ऐसा कहते हैं कि यहां कई प्रतिमाएं हैं पर अलग-अलग संख्या में चौंसठ प्रतिमाएं विराजित नहीं है। यह भी मान्यता है कि राजा विक्रमादित्य के समय से चौंसठ योगिनियों का स्थान है। प्राचीन काल से यह मंदिर यहां विद्यमान है। योगिनियां देवी का स्वरूप ही हैं।
नवरात्रि में उमड़े हजारों भक्त
चौसठ योगिनी माता मंदिर में यूं तो वर्षभर ही दर्शन-पूजन के लिए भक्त आते रहते हैं। मुराद पूरी होने पर मां को प्रसाद चढ़ाते हैं लेकिन नवरात्रि के दौरान यहां प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु उमड़े। उज्जैन में प्रदेश का तीसरा मंदिर : चौसठ योगिनियों के कई जगह मंदिर है। लेकिन मप्र में तीन बड़े मंदिरों में जबलपुर के भेड़ाघाट पर नर्मदा किनारे पहाड़ी पर किलेनुमा और चंबल संभाग में चौसठ योगिनियों के मंदिर है। तीसरा प्रमुख मंदिर उज्जैन का है, जो राजा विक्रमादित्य के कार्यकाल के समय का है।