- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
छात्रसंघ चुनाव : 7 में से 3 कॉलेजों में छात्राओं का अध्यक्ष बनना तय
उज्जैन | छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। सोमवार को छात्राओं के लिए सीटों का आरक्षण तय किया। 2014 में बने विधि कॉलेज में पहली बार छात्रसंघ चुनाव होंगे। यहां अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का पद छात्राओं के लिए आरक्षित कर दिया। इसके अलावा दो गर्ल्स कॉलेज में भी छात्राओं का अध्यक्ष बनना तय है। बाकी बचे 4 कॉलेजों में छात्रों के साथ छात्राएं भी अध्यक्ष का चुनाव लड़ सकती है। शहर में विक्रम विश्वविद्यालय के अलावा 7 कॉलेजों में चुनाव होंगे। अब मंगलवार को मतदाता सूची तैयार करने का कार्य किया जाएगा।
विक्रम विवि में 115 सीआर 45 पद छात्राओं के लिए
छात्रसंघ चुनाव में शहर में सबसे ज्यादा सीआर विक्रम विश्वविद्यालय अध्ययनशाला में चुने जाएंगे। विश्वविद्यालय की सभी अध्ययनशालाओं में कुल 115 सीआर का निर्वाचन होगा। इनमें से 45 सीआर के पद छात्राओं के लिए आरक्षित किए हैं। इनके अलावा सचिव आैर सहसचिव के पद भी छात्राओं के लिए आरक्षित रहेंगे।
माधव कॉलेज में एक ही गुट के बीच चले लात-घूंसे
सोमवार दोपहर माधव कॉलेज में एक ही गुट के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। कांग्रेस समर्थित छात्र संगठनों के इन कार्यकर्ताओं के बीच लात-घूंसे चले। कॉलेज के वित्त विभाग के बाहर इनके बीच एक घंटे तक विवाद चलता रहा। जिससे अन्य विद्यार्थियों के बीच भी गहमागहमी मच गई।