- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
छात्रा से दुष्कर्म, पटेलनगर के कियोस्क संचालक पर प्रकरण दर्ज
उज्जैन | चिमनगंज पुलिस ने १७ वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोप में कियोस्क सेंटर संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक इंदिरानगर के समीप सागर कॉलोनी निवासी १७ वर्षीय छात्रा काजीपुरा अंकपात मार्ग पर स्थित एमपी ऑनलाइन शॉप पर आवेदन करने पहुंची थी। इस दौरान उसकी पहचान कियोस्क संचालक पटेलनगर निवासी पंकज सोनी से हो गई। इसके बाद पंकज सोनी छात्रा को बहला-फुसलाकर नानाखेड़ा स्थित मॉल एवं नागझिरी स्थित एक मकान पर ले गया।
जहां पर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। यह घटना १७ अगस्त २०१७ की बताई गई है। मामले में छात्रा द्वारा चिमनगंज थाने में आवेदन दिया गया था। जिस पर पुलिस ने रात १.३० बजे पंकज सोनी के खिलाफ धारा ३६३, ३७६, ५०६ भादवि एवं ३/४ पास्को अधिनियम में प्रकरण दर्ज किया। मामले की जांच उपनिरीक्षक राजेन्द्र इंग्ले द्वारा की जा रही है।