- उज्जैन के छात्र की कनाडा में मौत: CM मोहन यादव परिवार से मिले, अंतिम संस्कार तक हर मदद का भरोसा
- उज्जैन में विक्रम विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह, राज्यपाल और CM ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र, त्रिशूल और त्रिपुंड से राजा स्वरूप में सजे बाबा, गूंजी जयकार!
- टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर तिलक वर्मा ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, चांदी द्वार से किया जलाभिषेक
- विक्रम विश्वविद्यालय का 30वां दीक्षांत समारोह 17 मार्च को, राज्यपाल और मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत
जिलेभर से 150 विद्यार्थी स्मार्ट फोन लेने आए, 3-जी देखकर हुए मायूस
उज्जैन :- मुख्यमंत्री छात्र संपर्क योजना के अंतर्गत स्मार्ट फोन पाने से वंचित रहे विद्यार्थियों के लिए सोमवार को शासकीय माधव साइंस कॉलेज में विशेष शिविर लगाया, जिसमें सौ से अधिक विद्यार्थियों ने पहुंचकर स्मार्ट फोन प्राप्त किए। 3जी फोन देख वे मायूस हो गए। अधिकांश के पास वितरित किए मोबाइल से भी अत्याधुनिक मोबाइल पहले से ही थे। विद्यार्थियों को फोर स्टार कंपनी के थ्रीजी मोबाइल वितरित किए गए, जिनकी कीमत 2999 रुपए है, जबकि इसके पहले लावा कंपनी के मोबाइल विद्यार्थियों को दिए गए थे। फोर स्टार कंपनी के उज्जैन प्रोजेक्ट हेड पंकज कुमार ने बताया शाम तक चले शिविर में 150 विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन वितरित किए।