- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
झमाझम बारिश का असर:हनुमान पाला ओवर फ्लो, चंबल ने किया मां चामुंडा का प्रथम जलाभिषेक, बागेड़ी में भी आया पानी
कैचमेंट एरिया में लगातार बारिश से चंबल अब उफान पर आने लगी है। जिससे चंबल का पानी माता मंदिर में पहुंच गया है। मानो चंबल ने मां चामुंडा का प्रथम जलाभिषेक कर दिया है। इससे श्रद्धालुओं को छोटी पुलिया से ही माता के दर्शन करना पड़ रहा हैं।
रविवार को माता दर्शन के लिए कई भक्त पहुंचेंगे, ऐसे में यहां प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था करना भी जरूरी है। कारण यदि कैचमेंट एरिया में लगातार बारिश हुई, तो चंबल का जलस्तर बढ़ सकता है।
इस बार क्षेत्र में बारिश का आंकड़ा दोगुना दर्ज हो रहा है। अब तक क्षेत्र में 16.18 इंच बारिश दर्ज हो चुकी है। जबकि गत वर्ष यह 9.25 इंच ही थी। यानी 6.93 इंच बारिश अधिक हुई है।
24 घंटे में तीनों डेम ओवर फ्लो
कैचमेंट एरिया में लगातार बारिश से 24 घंटे में ही चंबल पर बने ग्रेसिम उद्योग के तीनों डेम ओवरफ्लो हो गए हैं। शुक्रवार सुबह 9.30 बजे पिपलौदा डेम ओवरफ्लो होकर बहने लगा।
इसके बाद शनिवार सुबह 6 बजे नायन डेम भी ओवरफ्लो हो गया। बागेड़ी में भी बारिश का पानी आने से सुबह 8.30 बजे हनुमान पाला से पानी बहना शुरू हो गया। जिसके बाद कुछ ही देर में चंबल का पानी माता मंदिर में पहुंच गया।
