- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
टक्कर में घायल पड़े युवक को मैजिक ने रौंदा
उज्जैन। बीती रात ताजपुर पेट्रोल पंप के सामने दो मोटर सायकलों की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एक बाइक पर सवार दो युवक घायल हुए जो सड़क पर पड़े हुए थे। उन्हें लेने पहुंची 108 एम्बुलेंस को टर्न करते समय मैजिक चालक ने टक्कर मारी जिसके बाद मैजिक को तेजगति से भगाया और सड़क पर घायल पड़े युवक को रोंदते हुए ड्राइवर मैजिक भगा ले गया। इधर घायल युवक की मृत्यु हो गई जबकि उसका दोस्त गंभीर घायल है। चिमनगंज पुलिस ने मामला जांच में लिया है।
प्रकाश पिता गौरीलाल 25 वर्ष निवासी कपालिया मक्सी हालमुकाम पंवासा अपने दोस्त नारायण निवासी मायापुरी के साथ अपनी बाइक पर सवार होकर उज्जैन से मक्सी तरफ जा रहा था उसी दौरान ताजपुर पेट्रोल पंप के सामने से आ रही बाईक से प्रकाश की बाइक की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में प्रकाश व नारायण सड़क पर गिरकर घायल हो गये।
राहगिरों ने 108 एम्बुलेंस को फोन किया। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और यहां एम्बुलेंस का ड्राइवर अपना वाहन टर्न कर रहा था उसी दौरान सामने से तेजगति से आ रही मैजिक के चालक ने एम्बुलेंस एमपी 02 एवी 5003 को साइड से जोरदार टक्कर मार दी जिससे एम्बुलेंस का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया इसके बाद मैजिक के ड्राइवर ने सड़क पर पड़े प्रकाश पर भी वाहन चढ़ाया और मौके से भाग निकला। दुर्घटना में घायल प्रकाश की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि उसके घायल दोस्त नारायण को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।