- CM मोहन यादव ने क्षिप्रा घाटों का किया निरीक्षण: बोले- श्रद्धालुओं की सुविधाओं में नहीं हो कोई कमी, 200 मीटर पर सुविधा केंद्र बनाने के दिए निर्देश
- मिस इंडिया एक्सक्विजिट ईशा अग्रवाल पहुंचीं महाकाल: भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन, देश की खुशहाली की कामना
- उज्जैन दौरे पर CM: सपत्नीक अंगारेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे, विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान का कियाअभिषेक; सेन समाज कार्यक्रम के बाद छिंदवाड़ा रवाना होंगे!
- महाअष्टमी पर महामाया मंदिर से शुरू हुई नगर पूजा: 28 किमी तक चली मदिरा की धारा, संत-महंतों की रही मौजूदगी; श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब
- महाकाल की दिव्य भस्म आरती: चांदी के पट खुलते ही गूंजे जयकारे, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला से हुआ श्रृंगार
थाने के बाहर बदमाशों का उत्पात, वाहनों के पहियों पर चाकू मारे
उज्जैन | जीवाजीगंज थाने के बाहर खड़े वाहनों के पहिए अज्ञात बदमाशों ने बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात चाकुओं से गोदकर पंचर कर दिए। थाने के बाहर रखे वाहनों के पहियों पर चाकू मारने की इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर एक बार प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। थाने के बाहर रखे दो पहिया आैर चार पहिया पांच वाहनों के टायर पर चाकू के निशान मिले हैं। कार मालिक और रहवासियों ने जीवाजीगंज टीआई को आरोपियों की लिखित शिकायत की और पकड़ने की मांग की है। हालांकि टीआई ओपी मिश्रा ने मामले में अनभिज्ञता जताई। रहवासी वीरेश उपाध्याय की कार क्रमांक एमपी 09 सीएम 5683, आशीष जैन की कार क्रमांक एमपी 09 वी 2332 नीलेश बिलोदिया और विजय सिंह की कार के पहिए बदमाशों ने चाकुओं से पंचर किए हैं। इधर टीआई ओपी मिश्र ने घटना से अनभिज्ञता जताई। मिश्र ने बताया वे छुट्टियों पर हैं, मामले की जानकारी नहीं है। सीएसपी मलकीत सिंह भी छुट्टियों पर हैं, उन्हें भी मामले में जानकारी नहीं है। सीएसपी ने कहा यदि इस तरह की वारदात हुई है तो जांच करवाई जाएगी।